By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: GJU हंगामा मामला: 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

GJU हंगामा मामला: 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

khushi Mukhija
Last updated: November 19, 2026 12:31 pm
khushi Mukhija
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के वीसी कार्यालय में 16 अप्रैल 2026 को हुए हंगामे और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने करीब 7 महीने बाद कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने 6 नवंबर को न्यायिक दंडाधिकारी सुमित कुमार की अदालत में इस मामले की चार्जशीट दाखिल कर दी है। बुधवार को आरोपियों को चार्जशीट की कॉपी मिलने के बाद यह प्रकरण एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

6 स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं पर तय हुए आरोप

पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में गिरफ्तार किए गए 6 स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जिनमें जितेंद्र श्योराण, विजेंद्र, गौरव सैनी, तरुण गोयल, दीपक और रविंद्र कुमार के नाम शामिल हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में भीड़ के मुख्य नेतृत्वकर्ता के रूप में नामजद जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष एवं इनसो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला, इनसो प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक और हरिंद्र बेनीवाल समेत 7 लोगों को फिलहाल ‘संदिग्ध’ मानकर चालान से बाहर रखा गया है। चार्जशीट में दिग्विजय चौटाला का नाम तो दर्ज है, लेकिन उनका पता ‘अज्ञात’ और स्थिति ‘नॉट अरेस्टेड’ (गिरफ्तार नहीं) दर्शाई गई है।

धान खरीद घोटाला: 70 हजार एकड़ जमीन का दोहरा पंजीकरण, छापेमारी

क्या था पूरा विवाद और पुलिस जांच?

गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 14 अप्रैल को कार्यक्रम की अनुमति खारिज किए जाने से वे नाराज थे। इसी विरोध में 16 अप्रैल को दोपहर करीब 12:15 बजे दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में वे यादव धर्मशाला से गेट नंबर-3 के रास्ते कैंपस में घुसे थे। पुलिस ने इस मामले में पुख्ता सबूत जुटाते हुए 22 अप्रैल को वीसी ऑफिस और गेट नंबर-3 की 20 सीसीटीवी फुटेज वाली 16 जीबी की पेन ड्राइव ‘ई-साक्ष्य’ ऐप के जरिए जब्त की थी।

अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी: एसएचओ

शामलात भूमि पर बिजलीघरों से कमाई करेंगी पंचायतें

थाना शहर हिसार के एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट दाखिल करने की एक निश्चित समय-सीमा होती है, इसलिए फिलहाल 6 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच अभी खुली रखी गई है और किसी को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। ठोस साक्ष्य मिलते ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ ततीमा (पूरक) चालान अदालत में पेश किया जाएगा।

कैथल महोत्सव में 900 विद्यार्थियों को परोसा घटिया भोजन

You Might Also Like

हरियाणा में कांग्रेस का चौपाल अभियान
रोहतक: 96 एडेड कॉलेजों के 2800 कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन, गहराया आर्थिक संकट
दुष्यंत चौटाला का सीएम-पूर्व सीएम को बड़ा चैलेंज, कही यह बड़ी बात
जींद की नीरू ढांडा को मिलेगा हरियाणा गौरव अवार्ड
निधन के 15 साल बाद फतेहाबाद में लगी भजनलाल की प्रतिमा
TAGGED:Crime News HisarDigvijay ChautalaGJU VC Office RuckusGJUST ProtestGuru Jambheshwar UniversityHaryana PoliticsHisar NewsHisar Police ChargesheetINSOJJP
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

अंबाला में 5 नवंबर को शहीद स्मारक का उद्घाटन संभव

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 27, 2026
Best beaches in the UK for the Perfect Sandy Getaway
हरियाणा में नए साल में ‘छोटी सरकार’ के लिए चुनाव, तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार
सीएम के जापान दौरे के बाद हरियाणा के यह मंत्री भी गए विदेश, पांच दिन तक इस देश में रहेंगे
दक्षिण हरियाणा का सियासी पारा गर्म, BJP नेताओं की राजनीतिक रार जारी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?