By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा STF के हत्थे चढ़ा लॉरेंस गैंग का कुख्यात गैंगस्टर रवि उचानी; मलेशिया से डिपोर्ट कर किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा STF के हत्थे चढ़ा लॉरेंस गैंग का कुख्यात गैंगस्टर रवि उचानी; मलेशिया से डिपोर्ट कर किया गिरफ्तार

Yuva Haryana
Last updated: September 26, 2026 4:28 pm
Yuva Haryana
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 21 साल के कुख्यात अपराधी रवि उर्फ एलियास उचानी को मलेशिया से डिपोर्ट करवाकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करनाल के पास स्थित उचानी गांव का रहने वाला है और वर्ष 2024 से लगातार फरार चल रहा था।

STF के DIG सुरेंद्र पाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी के खिलाफ फिलहाल 3 FIR दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें रंगदारी और एक्सटॉर्शन के गंभीर मामले शामिल हैं।

विदेशों में बैठकर भारत में फैला रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि 21 वर्षीय रवि गलत संगति में पड़ने के बाद अपराध की दुनिया में दाखिल हुआ। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सुनील मीणा के संपर्क में आया और विदेश (मलेशिया) में रहकर भारत के कई हिस्सों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।

हरियाणा में 3 IAS अधिकारियों का तबादला, निखिल गजराज बने राज्य परिवहन के महानिदेशक

शूटर और हथियार उपलब्ध कराना

आरोपी विदेश में बैठकर स्थानीय लड़कों को बहला-फुसलाकर और पैसों का लालच देकर शूटर तैयार करता था। वह उन्हें हथियार भी मुहैया कराता था। रेवाड़ी-नारनौल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसने ही शूटर उपलब्ध कराए थे।

बड़ी वारदातों की योजना:

एसटीएफ के अनुसार, आरोपी ने कुरुक्षेत्र और झारखंड के रांची में बड़ी आपराधिक वारदातों के लिए शूटरों के ठहरने और लॉजिस्टिक्स का खर्च उठाया था।

हरियाणा में 1,646 वार्ड समितियों के गठन पर कानूनी सवाल, एडवोकेट ने सरकार को भेजा नोटिस

राजस्थान और झारखंड के नेताओं-कारोबारियों से मांगी करोड़ों की रंगदारी

मलेशिया में बैठकर आरोपी व्यापारियों और राजनेताओं को फोन पर धमकियां देकर मोटी रंगदारी वसूलता था:

  1. रांची मामला: रांची के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। जांच के दौरान रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति की बातचीत का हरियाणवी लहजा मिला, जिसके बाद हरियाणा एसटीएफ से संपर्क किया गया और रवि की संलिप्तता का खुलासा हुआ।
  2. राजस्थान मामला: राजस्थान के जयपुर (मालवीय नगर) में एक पूर्व विधायक और वरिष्ठ राजनेता से करीब 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं और IT Act की धारा 66(E) के तहत मामला (FIR No. 20/2026) दर्ज किया है।

कुरुक्षेत्र केस में 4 साथी पहले ही गिरफ्तार, केंद्रीय एजेंसियों की मदद से लाया गया भारत

कुरुक्षेत्र में दर्ज एक मामले में एसटीएफ आरोपी के 4 साथियों को हथियारों के साथ पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रवि इस मामले में पांचवां आरोपी है।

सीएम विंडो पर 2.83 लाख में से 2.34 लाख शिकायतें हल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताई संतुष्टि  

STF के मुताबिक, आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया में इंटरपोल और केंद्रीय एजेंसियों सहित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद ली गई। मलेशिया से डिपोर्ट होने के बाद उसे एयरपोर्ट से सीधे अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अब उसके अन्य संपर्कों, नेटवर्क और धमकियों के शिकार हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

You Might Also Like

हरियाणा में लंपी वायरस का कहर, अभय चौटाला ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
PM मोदी से मिले हरियाणा के मुख्यमंत्री, मुलाकात के बाद क्या बोले CM सैनी ? पढ़िए
हरियाणा का बहुचर्चित CLU सीडी कांड, BJP विधायक का करीबी हुआ बरी
पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार, वाहन चालकों से एंट्री फीस के नाम पर लेता था घूस
मौसम का बदला मिजाज, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम ? पढ़िए
TAGGED:arresteddeportedganggangsterlawrence
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
नौकरियाँ

Haryana Job Updates : 17 हजार पदों पर सरकारी भर्ती प्रक्रिया जारी, CET करेक्शन के लिए पोर्टल भी खुला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 18, 2025
रूस-यूक्रेन युद्ध में हरियाणा के एक और युवक की मौत, वार में फंसे दूसरे साथी ने लगाई मदद की गुहार, Video वायरल
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 27 से 29 सितंबर तक बारिश के आसार
फोटो को लेकर कांग्रेस ऑफिस में विवाद, स्थापना दिवस पर सामने आई खेमेबाजी
ग्रामीण विकास के लिए हरियाणा सरकार का नया फैसला, अब सरपंचों को मोबाइल पर मिलेगी टेंडर की जानकारी
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?