By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम लागू, आयोग को मिले सिविल कोर्ट जैसे अधिकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा सरकार

हरियाणा में राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम लागू, आयोग को मिले सिविल कोर्ट जैसे अधिकार

khushi Mukhija
Last updated: October 8, 2026 12:36 pm
khushi Mukhija
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए ‘हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम’ (Haryana State Commission for Minorities Act) लागू कर दिया है। विधानसभा से पारित इस विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस नए अधिनियम के तहत हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग को सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां प्रदान की गई हैं।

आयोग का ढांचा और कार्यकाल

अध्यक्ष व सदस्य: आयोग में एक चेयरमैन (अध्यक्ष), एक वाइस चेयरमैन (उपाध्यक्ष) और 5 सदस्य शामिल होंगे।

योग्यता: आयोग के सभी सदस्य अल्पसंख्यक समुदाय से ही होंगे।

सीएमओ में बड़ा फेरबदल, विभागों का नया बंटवारा

कार्यकाल: आयोग का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

प्रशासनिक अधिकारी: एचसीएस (HCS) स्तर के अधिकारी को आयोग के सचिव पद पर नियुक्त किया जाएगा।

आयोग के पास होंगी ये प्रमुख शक्तियां

  1. समन व जांच: आयोग किसी भी व्यक्ति को गवाही देने के लिए समन भेज सकता है और हलफनामे (शपथ पत्र) पर जांच कर सकता है।
  2. दस्तावेज तलब करना: आयोग किसी भी सरकारी विभाग या दफ्तर से रिकॉर्ड एवं दस्तावेज मंगवा सकता है।
  3. सीधी कार्रवाई के निर्देश: अल्पसंख्यकों के अधिकारों के हनन से जुड़ी शिकायतों पर जांच कर आयोग संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे सकता है।

सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बनेगा ‘रिसर्च सेल‘

प्रदेश में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आयोग सरकार को सिफारिशें देगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याणकारी मुद्दों के गहन अध्ययन के लिए अलग से एक ‘रिसर्च सेल’ का गठन किया जाएगा। आयोग हर साल अपना बजट और वार्षिक कार्य रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगा, जिसे विधानसभा पटल पर रखा जाएगा।

हरियाणा में स्टार्टअप को बड़ा तोहफा, 25 लाख तक बराबर निवेश

सियासी समीकरण और सिख समुदाय

राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, आयोग का पहला अध्यक्ष सिख समुदाय से बनाया जा सकता है।

आबादी का गणित: हरियाणा में अल्पसंख्यकों में सिख आबादी सबसे अधिक है। अम्बाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, यमुनानगर और कैथल जिलों में सिख मतदाताओं की अच्छी संख्या है।

मुस्लिम प्रभाव क्षेत्र: प्रदेश में मुस्लिम आबादी का मुख्य प्रभाव नूंह, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में है।

कानूनी विशेषज्ञ की राय:

गुरुग्राम में विकास कार्यों की समीक्षा: नागरिक की पुष्टि के बाद ही माना जाएगा शिकायत का निस्तारण, CM नायब सिंह सैनी का बड़ा संदेश

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील जगबीर मलिक के अनुसार, आयोग को सिविल कोर्ट की शक्तियां केवल उसके कार्य से जुड़े मामलों में ही प्राप्त होंगी। आदेश न मानने की स्थिति में क्या कार्रवाई होगी, इसके लिए सरकार को अलग से नियम तय करने होंगे।

 

You Might Also Like

हरियाणा में रजिस्ट्री का नया सिस्टम होगा लागू, इस जिले से सरकार करेगी शुरुआत
हरियाणा की मंडियों में धान की आवक हुई तेज, अब तक सरकार ने किसानों से इतना धान खरीदा
हरियाणा में रंगदारी का बड़ा मामला, घर को बम से उड़ाने की धमकी देकर मांगे पांच करोड़
स्कूली बच्चों को दूध के साथ पिन्नियां खिलाकर पढ़ाएगी सरकार, देशभर में ऐसा पहला राज्य होगा हरियाणा
“हरियाणा में ADA के पदनाम पर सवाल, 255 इंटरव्यू से पहले नोटिस”
TAGGED:actcommissionimplemenntedminoritystateहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में महिलाओं के लिए सरकारी योजना, अपना काम शुरू करने के लिए मिल सकता है इतना लोन, यहां जानें पूरी स्कीम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 17, 2026
हरियाणा में IPS पूरन कुमार सुसाइड केस पकड़ा तूल, सातवें दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम
हरियाणा ओलंपिक गेम्स से पहले नया विवाद, इन दो खेल संघों ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?
वायरल रील स्टंट ने पहुंचाया थाने तक
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?