By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में किसानों की पीड़ा, सात महीने बाद भी खेतों में खड़ा बारिश का पानी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में किसानों की पीड़ा, सात महीने बाद भी खेतों में खड़ा बारिश का पानी

Yuva Haryana
Last updated: January 19, 2026 2:38 pm
Yuva Haryana
Published: January 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में चाहे सरकार द्वारा बाढ़ और जलभराव पीड़ितों को मुआवजा देकर मरहम लगा दिया हो, लेकिन आज भी प्रदेश के किसान मानसून सीजन की भारी बरसात की परेशानी का सामना करने को मजबूर है। इतना ही नहीं अब तो उन्हें लगातार अपनी तीसरी फसल का नुकसान झेलने का डर सताने लग गया है।

दरअसल, एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार हरियाणा में सात महीने पहले मानसून सीजन 2025 के दौरान हुई भारी बरसात का पानी आज भी रोहतक जिले के गांव सैमाण के हजारों बीघा जमीन में दो-तीन फुट खड़ा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

यहां पहले भारी बरसात के चलते खरीफ फसल धान को भारी नुकसान पहुंचा। फिर, प्रशासन द्वारा समय पर पानी निकासी नहीं होने के कारण किसान रबी सीजन की फसल नहीं उगा पाए। अब किसानों का यह भी कहना है कि उन्हें अप्रैल माह में शुरू होने वाली खरीफ फसल की भी बुआई नहीं होने का डर सता रहा है।

बार-बार विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन को गुहार लगाकर थक चुके किसान अब खुद चंदा इकट्ठा करके जलभराव की समस्या से लड़ रहे है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

साथ ही किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि धान की खराब फसल का मुआवजा उन्हें नाममात्र ही मिला। वहीं गेहूं की बिजाई नहीं होने के चलते गिरदावरी तक भी नहीं हो सकी, जबकि उन्हें दूसरी फसल का भी पूरा नुकसान हुआ है।

किसानों का यह भी कहना है कि प्रशासन द्वारा जलभराव क्षेत्र चौखला से लाइन पास की गई थी, लेकिन बाद में उसे रद्द कर दिया गया। उन्होंने फिर से प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है ताकि वे आगे खरीफ सीजन की खेती करके अपने आर्थिक हालात सुधार सके।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि एसडीओ और जेई को मौके पर भेजकर मुआयना करवाया गया है। एक बार पानी निकालने के लिए किसानों को खेतों के किनारे काटने को कहा गया है, ताकि पानी झील में आ सके। पानी निकलने के बाद ही स्थायी पाइप दबाई जाएगी।

You Might Also Like

हाई प्रोफाइल IPS पूरन कुमार सुसाइड केस, अभी भी SIT जांच से आरोपी अधिकारी दूर
हरियाणा में अफसरों के लिए विभागीय परीक्षा बनी पहाड़, लगातार एग्जाम में फेल हो रहे
दिल्ली NCR में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त
हरियाणा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! अब एलको सेंसर से ऐसे ‘स्वागत’ करेगी पुलिस
हरियाणा में बेखौफ बदमाश, पूर्व विधायक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में दर्दनाक हादसा, कार सवार तीन दोस्त जिंदा जले

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 26, 2025
हरियाणा में सर्दी का सितम जारी, जमने लगी ओस की बूंदें और जनजीवन प्रभावित
हरियाणा पुलिस ने कई JJP नेताओं की हटाई सुरक्षा, क्या बोले दिग्विजय चौटाला ? पढ़िए
हांसी जिला बनने पर किसको हुआ फायदा? इस नेता ने लगाए बड़े गंभीर आरोप
हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नए कदम, महिला आयोग ने लिए तीन बड़े फैसले, पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?