By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: “गुटबाजी के कारण हरियाणा में हारी थी कांग्रेस”, अब कांग्रेसियों को पढ़ाया जाएगा अनुशासन का पाठ
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

“गुटबाजी के कारण हरियाणा में हारी थी कांग्रेस”, अब कांग्रेसियों को पढ़ाया जाएगा अनुशासन का पाठ

Yuva Haryana
Last updated: November 3, 2025 3:14 pm
Yuva Haryana
Published: November 3, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार किन कारणों से हुई ? यह चर्चा चुनाव परिणाम के बाद से ही हरियाणा में जारी है। कई राजनीतिक दल जहां खुलकर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और भाजपा की मिलीभगती के आरोप लगाते आ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की गुटबाजी को भी हार का बड़ा कारण माना जाता है।

इस बीच हरियाणा कांग्रेस की नवगठित अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कांग्रेसियों की आपसी गुटबाजी, एक-दूसरे के प्रति विरोधी बयानबाजी और अनुशासनहीनता की वजह से कांग्रेस को भारी नुकसान हुआ।

धर्मपाल मिलक ने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस को वोट देना चाहती थी, कांग्रेसियों की खींचतान और आपसी टकराव ने जनसमर्थन और जनभावनाओं को नुकसान पहुंचाया। इसमें जनता का कोई दोष नहीं था, क्योंकि गलती कांग्रेसियों की ही थी।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

दरअसल, रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक हुई थी, जिसमें कांग्रेस की आपसी गुटबाजी पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्टी अनुशासन से जुड़ी कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गई और कांग्रेसियों को लक्ष्मण रेखा पार न करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

हरियाणा कांग्रेस को अनुशासन के दायरे में लाने के लिए गठित की गई पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक कमेटी की पहली बैठक में चेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिक, जगाधरी विधायक अकरम खान, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी और सदस्य सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित जैन शामिल रहे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इस कमेटी ने स्वीकार किया कि गुटबाजी, अनुशासनहीनता व बयानबाजी के कारण कांग्रेस को नुकसान हुआ है, इसलिए प्रदेश को पांच जोनों में बांटने, हर जोन में अनुशासन और आचार संहिता पर जागरूकता बैठकों का आयोजन करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

साथ ही कांग्रेस ने शिकायतों और सुझावों के लिए एक ई-मेल dac.hpcc@gmail.com बनाई है।

कमेटी चेयरमैन धर्मपाल मलिक ने बताया कि आने वाले दिनों में जोन-वाइज बैठकें आयोजित होंगी जिनमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रमुख नेताओं और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। इन बैठकों में उन्हें अनुशासन की आचार संहिता का विस्तार से पाठ पढ़ाया जाएगा।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

धर्मपाल मलिक ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी का संविधान और नियम सबसे ऊपर हैं। नेता चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, अगर उसने नियम तोड़े तो कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने कहा कि कमेटी का गठन 28 अक्टूबर को हुआ है, इसलिए अब 28 अक्टूबर के बाद सामने आने वाले अनुशासनहीनता के मामलों पर ही कार्रवाई की जाएगी और पुराने मामलों में कमेटी दखल नहीं देगी।

कमेटी की बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन मामलों का संबंध प्रदेश संगठन के अधिकार क्षेत्र में है, उन पर सुनवाई के बाद तुरंत फैसला लिया जाएगा। वहीं सांसदों, एआईसीसी सदस्यों या राष्ट्रीय पदाधिकारियों से जुड़े मामलों में रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।

You Might Also Like

हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, पहली बार इस वर्ग की बनेगी महिला मेयर
हरियाणा के इन HCS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किए ये आदेश
हरियाणा में प्लॉट खाली रखना पड़ेगा महंगा, कितनी भरनी पड़ेगी एक्सटेंशन फीस ? जानें
हरियाणा में टली बड़े ब्लास्ट की साजिश, इस जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
Haryana: रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब पूरे प्रदेश में होगी पेपरलेस रजिस्ट्री
TAGGED:"Congress lost in Haryana due to factionalism"“गुटबाजी के कारण हरियाणा में हारी थी कांग्रेस”now Congressmen will be taught the lesson of discipline.अनुशासनात्मक कमेटीअब कांग्रेसियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगाचेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिकजगाधरी विधायक अकरम खानपूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी और सदस्य सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित जैनपूर्व सांसद कैलाशो सैनी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
मनोरंजन

जल्द आएगी हरियाणा की सबसे बड़ी वेब सीरीज, महा-पुनर्जन्म की रीलीज डेट आई सामने

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 19, 2025
सीएम के जापान दौरे को दुष्यंत ने बताया सैर सपाटा, कही यह बड़ी बात
हरियाणा DGP का पुलिस अधिकारियों को संदेश, सही ढंग से पब्लिक डीलिंग करने के दिए कड़े निर्देश
पानीपत में ट्रांसपोर्टर पर फायरिंग करने का मामला, मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी पकड़े
हवाई यात्रियों को सौगात, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब दुबई और इन 12 शहरों के लिए उड़ान शुरू
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?