By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: गन्ने के दाम नहीं बढ़े तो CM आवास कूच करेंगे किसान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषि

गन्ने के दाम नहीं बढ़े तो CM आवास कूच करेंगे किसान

khushi Mukhija
Last updated: November 19, 2026 12:02 pm
khushi Mukhija
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के बैनर तले बनौंदी चीनी मिल परिसर में किसान पंचायत आयोजित की गई, जिसमें गन्ना उत्पादकों ने गन्ने के खरीद मूल्य में मात्र 15 रुपये की बढ़ोतरी का कड़ा विरोध किया। किसानों ने इस बढ़ोतरी को उनके साथ मजाक करार देते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान नेताओं ने सरकार को एक दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है और चुनौती दी कि सरकार किसी भी गांव या चौपाल में बैठकर किसानों को यह गणित समझाए कि 430 रुपये का भाव किस आधार पर तय किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते गन्ने का भाव कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित नहीं किया गया, तो 25 नवंबर को कृषि मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इसके बाद दो दिसंबर को प्रदेश के सभी किसान संगठन मिलकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

हरियाणा में रबी फसलों की बिजाई लक्ष्य से 79% पीछे, 8.10 लाख एकड़ की कमी

पंचायत के दौरान किसानों ने कहा कि खाद, बीज, डीजल, कीटनाशक और मजदूरी महंगी होने से खेती की लागत कई गुना बढ़ गई है। किसान नेताओं का कहना है कि बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है और चीनी मिलें खोई, सीरा व बिजली बेचकर बड़ा मुनाफा कमा रही हैं, इसके बावजूद गन्ने का भाव 430 रुपये प्रति क्विंटल तय करना सरासर अन्याय है।

प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन उपमंडलाधिकारी शिव भारती को सौंपा गया। स्थानीय विधायक शैली चौधरी की अनुपस्थिति में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामकिशन गुर्जर धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों की मांगों का पूरा समर्थन किया। इस पंचायत में भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, अमरजीत सिंह मोहेड़ी, विक्रम राणा, सुखविन्द्र सिंह औलख, जोगिन्दर सिंह नैन, सुरेश कौंध, सिंगारा सिंह, चमन गुर्जर, जिया लाल, मेहर सिंह चमरोड़ी, सतीश सेठी और बलदेव सिंह मंडौर सहित बड़ी संख्या में गन्ना किसान मौजूद रहे।

हरियाणा में धान खरीद का सीजन खत्म, लक्ष्य से 9.19 लाख मीट्रिक टन पीछे रही खरीद

हरियाणा में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए खेत में केंचुआ खाद का इस्तेमाल करता किसान।
हरियाणा में केंचुआ खाद पर किसानों को मिलेगी 80% सब्सिडी

You Might Also Like

Advanced Ultrasound Machine installed at Civil Hospital Panchkula
हरियाणा में चौकीदारों का मानदेय 15,221 रुपये हुआ
हरियाणा में बिजली लाइन लॉस 10.81% पर पहुंचा, 7,883 करोड़ रुपये बकाया
गुरुग्राम के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, ‘सख्त कदम ’ उठाने के निर्देश दिए
खेतों के कचरे से कमाई का कमाल, हरियाणा की महिलाओं ने खोजा नया रास्ता
TAGGED:agriculture newsAmbalaBanondi Sugar MillBKU Shaheed Bhagat SinghCM Residence MarchFarmers ProtestHaryana NewsNayab Singh SainiShahzadpurSugarcane Price
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हवाबाजी पड़ी भारी ! फैंसी कार नंबर पर रिकॉर्ड बोली लगाकर पीछे हटा शख्स तो सरकार हुई सख्त

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 3, 2025
हरियाणा में सुधर रहा लिंगानुपात, इन जिलों में ज्यादा जन्म ले रहीं बेटियां
69वें राष्ट्रीय स्कूली खेल महाकुंभ का आगाज, देशभर के खिलाड़ी हरियाणा की धरती पर दिखाएंगे दम
हरियाणा रोडवेज कर्मियों की फिर हड़ताल की तैयारी
Hisar Airport पर नाइट लैंडिंग की तैयारियां तेज, अब ये वाला लाइसेंस मिलते ही रात को उतर सकेंगे जहाज
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?