आपको मुफ्त में 1 हजार रुपए का फास्टैग रिचार्ज चाहिए ? बस करना पड़ेगा इतना सा काम, पढ़िए पूरी स्कीम

Yuva Haryana: नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने एक नई स्कीम निकाली है। अगर इस योजना के तहत आपको एक हजार रुपए का फ्री में फास्टैग रिचार्ज चाहिए तो ये खबर आपके बहुत काम की है।
दरअसल, इन दिनों एनएचएआई टोल प्लाजा पर साफ-सफाई पर पूरा जोर दे रहा है। एनएचएआई ने टोल पर स्थापित शौचालयों को साफ-सुथरा रखने के लिए नई स्कीम निकाली है।
इस नई स्कीम के तहत अगर आपको टोल प्लाजा के टॉयलेट गंदे दिखते है तो आप उसका एक फोटो खींच कर पोर्टल पर डाल सकते है और इस तरह आपके फास्टैग में 1000 रूपए क्रेडिट होंगे।
आपको बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अपने स्पेशल कैंपेन 5.0 के मुताबिक क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज शुरू किया है।
इसके मुताबिक अगर आपको किसी भी नेशनल हाईवे पर बने टॉयलेट गंदे मिलते है तो आप उसकी शिकायत कर सकते है। आपको इसके लिए इनाम भी मिलेगा, इसलिए आप इसका लाभ उठाएं।
ऐसे करें शिकायत
एनएचआई के मोबाइल ऐप ‘राजमार्ग यात्रा’ पर होगी शिकायत
जियो टैग फोटो अपलोड करने होगी, जिसमें फोटो की लोकेशन, तारीख और समय स्पष्ट दिखे
एक शौचालय की शिकायत दिन में केवल एक बार ही मान्य होगी
जांच में शिकायत सही पाई गई तो आपके फास्टैग में 1000 रुपये जमा किए जाएंगे
यह योजना 31 अक्तूबर 2025 तक लागू रहेगी
First published on: October 16, 2025 03:42 PM