दीपावली महापर्व की रौनक, यहां देखिए नोटों से सजा हुआ भव्य महालक्ष्मी मंदिर

Yuva Haryana : भारत देशभर में दिवाली महापर्व की धूम छाई हुई है। इस अवसर पर बाजार और घर सज गए है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।
ऐसे में देश का एक मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, मध्यप्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर को दीपोत्सव पर नोटों से सजाया गया है। भक्तों द्वारा दिए गए नोटों से मंदिर को आकर्षक रूप दिया गया है। भक्त दीपोत्सव तक सजावट को निहार सकेंगे।
वीडियो देखें
इस बार खास बात यह भी है कि श्री महालक्ष्मी मंदिर के साथ पहली बार कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मीनारायण मंदिर में धनलक्ष्मी से आकर्षक सजावट की गई है। सजावट में भक्तों द्वारा दी गई एक, दो, पांच 10, 20, 50, 100, 200, 5000 रुपये के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया है।
आपको बता दें कि महालक्ष्मी मंदिर नोट और आभूषणों की सजावट के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार यहां केवल नोटों से ही सजावट गई है। नोट देने वाले भक्तों की ऑनलाइन एंट्री की गई है।
नकदी लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को ई-मेल पर टोकन नंबर दिए गए। टोकन प्राप्त करने के बाद ओटीपी बताने के बाद राशि ली गई। साथ ही मोबाइल नंबर, आधार नंबर भी लिए गए। जिन्हें जमा किया हुआ पैसा प्रसाद के रूप में दिया जाएगा।
First published on: October 18, 2025 03:11 PM