IPS वाई पूरन के परिवार से मिले राहुल गांधी, आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Yuva Haryana: हरियाणा के एडीजीपी आईपीएस वाई पूरन कुमार के सुसाइड मामले पर सियासत गरमाई हुई है। आज कांग्रेस नेता एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी पूरन कुमार की धर्मपत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार व उनके परिजनों से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने अमनीत पी कुमार के घर पर उनसे व उनके परिजनों से करीब 50 मीनट तक मुलाकात की। राहुल गांधी के साथ हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व अन्य वरिष्ठ नेता भी रहे ।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए राहुल गांधी ने मामले में आरोपी अधिकारियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह एक परिवार का मामला नहीं है। राहुल ने कहा कि दलितों को प्रताड़ित करना गलत है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्पष्ट संदेश देना चाहते है कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए और परिजनों पर किसी तरह का दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार तमाशा बंद करें।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने परिवार को आश्वासन दिया था कि वे एक्शन लेंगे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
First published on: October 14, 2025 11:23 AM