By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शुरू की पदयात्रा, कांग्रेसियों ने ही किया किनारा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने शुरू की पदयात्रा, कांग्रेसियों ने ही किया किनारा

Yuva Haryana
Last updated: October 25, 2025 3:14 pm
Yuva Haryana
Published: October 6, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में कांग्रेस की एकजुटता पर एक बार फिर से सवाल उठ रहे है। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा शुरू की गई पदयात्रा ने कांग्रेस की गुटबाजी को उजागर किया है।

दरअसल, हरियाणा की राजनीति में अपना वजूद कायम करने के लिए बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर हरियाणा में पदयात्रा शुरू की है। रविवार को सद्भावना यात्रा शुरू की गई।

बृजेंद्र सिंह ने यात्रा की शुरुआत जींद जिले के गांव दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे से की। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के गुट ने पूरी तरह किनारा रखा। हालांकि, राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां और रणदीप सुरजेवाला के बेटे कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला बृजेंद्र के इस कार्यक्रम में पहुंचे। इनके अलावा कोई बड़ा नेता यात्रा में शामिल नहीं हुआ।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इतना ही नहीं, जींद जिले से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और जिले की एकमात्र जुलाना से कांग्रेसी विधायक विनेश फोगाट भी इस यात्रा में शामिल नहीं हुई।

बृजेंद्र द्वारा प्रदेश के लोगों में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के लिए शुरू की गई इस यात्रा का जोर-शोर से प्रचार किया गया था और इसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं के भी शामिल होने का दावा किया गया था।

यहां तक कि यात्रा के संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह अपने कांग्रेसी नेताओं पर ही निशाना साध गए। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो लोग कांग्रेस को तोड़ने की बात कर रहे है, उनका भी विरोध किया जाएगा।

हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार

साथ ही बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा युवाओं को चार-चार साल के लिए सेना में भेज कर सेना को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार किसी भी गरीब वर्ग को आगे बढ़ने नहीं देती, जबकि कांग्रेस भाईचारे की प्रतीक है। इस मौके पर राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि ये यात्रा बीजेपी का घमंड तोड़ने का काम करेगी।

यात्रा के बारे में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले सवा महीने में ये यात्रा हरियाणा के 14 विधानसभा हलकों से होकर गुजरेगी। यात्रा का दूसरा चरण नांगल चौधरी से शुरू होगा और लगभग सात महीने तक चलेगा। प्रत्येक हलके में यात्रा का दो दिन का कार्यक्रम है जबकि कई बड़े शहरों में कुछ दिन अधिक भी हो सकता है।

हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा

You Might Also Like

इस दिन हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, तैयारी में जुटी भाजपा सरकार
चंडीगढ़ पर खत्म होगी हरियाणा और पंजाब की ‘चौधर’? केन्द्र सरकार कर रही ये बड़ी तैयारी
भजनलाल की बेटी और दामाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
सद्भावना यात्रा के दौरान बृजेंद्र ने बताया कांग्रेस के हार का कारण, भाजपा को किया टारगेट
“डमी सीएम हैं नायब सैनी” पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, यहां पढ़िए उनका पूरा बयान
TAGGED:Bhupender Singh HoodaBirender SinghBrijender SinghCongressJindकांग्रेसकेंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंहगुटबाजीजींदपूर्व सांसद बृजेंद्र सिंहभूपेंद्र हुड्डाविनेश फोगाटसद्भावना यात्रासांसद राहुल कस्वां
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 26 दिन बाद इस विभाग के कई इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 26, 2025
पहाड़ों में बर्फबारी और हरियाणा में ठंड का प्रकोप, आने वाले दिनों में मौसम कैसा ? पढ़ें
JJP के संगठन में विस्तार, किसान सेल की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, देखिए पूरी लिस्ट
हरियाणा में विद्यार्थियों को मिला अनोखा होमवर्क, सर्दी की छुट्टियों में बच्चे करेंगे ये काम
अपनी अमीरी के सवाल पर क्या बोलीं भारत की सबसे अमीर महिला ? कही यह बात, पढ़िए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?