कांग्रेस पर भड़के मंत्री अनिल विज, देसी-विदेशी पार्टी की छेड़ी नई चर्चा

Yuva Haryana: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कोलंबिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरएसएस के खिलाफ दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस विदेशी पार्टी जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था, इसलिए यह अंग्रेजों की औलाद है, भाजपा देसी पार्टी जो भारत की तरक्की के लिए काम करती है”।
साथ ही विज ने कहा कि सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लगे हुए हैं और वैसे ही गीत लिख रहे हैं जैसे कोई डिप्रेशन में लिख रहा हो।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को अंग्रेजो की औलाद बताया। उन्होंने कहा राहुल गांधी को बुरी आदत है कि यह विदेशों में जाकर देश को कोसते हैं। भारत में प्रजातंत्र है और संविधान ने सबको बोलने का अधिकार दिया हुआ है, लेकिन आप यहां की धरती पर खड़े होकर सरकार की कमियां बताने के बजाय विदेशों में जाकर हिन्दुस्तान को क्यों नीचा दिखाते हो।
विज ने कहा हमें गर्व है की हम आरएसएस से जुड़े लोग है। हमें राष्ट्रीयता, चरित्र निर्माण का मार्गदर्शन मिलता है। विज ने कहा की कांग्रेस को एक अंग्रेज एओ ह्युम ने पैदा किया था इसलिए आप अंग्रेज की औलाद हो। इंडियन नेशनल कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था लेकिन भाजपा एक देसी पार्टी है जो दिन रात भारत की तरककी के लिए काम करती है।
केजरीवाल पर भी साधा निशाना
अनिल विज ने अरविन्द केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा कि आप अपनी पार्टी के प्रमुख हो और आप इधर उधर की बात न करके यह देखे की आपके पंजाब में क्या हाल हो रहा है। उन्होंने गुनगुनाते हुए कहा “पंजाब क्यों बेहाल है, तू उसका कर ले ख्याल, तू इधर उधर न भटक पंजाब का कर ले ख्याल”।
First published on: October 05, 2025 08:39 PM