By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा की 151 फैक्ट्रियां 48 घंटे में होंगी सील, CPCB का आदेश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

हरियाणा की 151 फैक्ट्रियां 48 घंटे में होंगी सील, CPCB का आदेश

khushi Mukhija
Last updated: November 16, 2026 1:51 pm
khushi Mukhija
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: दिल्ली-एनसीआर की दमघोंटू हवा को साफ करने और बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (APCD) न लगाने और नियमों की अनदेखी करने के मामले में सीपीसीबी ने एनसीआर क्षेत्र की कुल 235 फैक्ट्रियों को 48 घंटे के भीतर सील करने के आदेश जारी किए हैं। इस बड़ी कार्रवाई की जद में आने वाली सर्वाधिक 151 औद्योगिक इकाइयां हरियाणा की हैं।

क्या है पूरा मामला?

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के नए मानकों के तहत सीपीसीबी ने 30 अक्टूबर को सभी औद्योगिक इकाइयों को निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों के अनुसार, सभी फैक्ट्रियों को प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने का वर्क ऑर्डर या छूट प्रमाण-पत्र (Exemption Certificate) ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य था। पोर्टल पर दर्ज डेटा की समीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर लापरवाही सामने आने के बाद सीपीसीबी के सदस्य सचिव प्रसून गार्गव ने 14 नवंबर को इन सभी 235 डिफॉल्टर फैक्ट्रियों को सील करने का फरमान सुना दिया।

किस राज्य की कितनी इकाइयों पर गिरेगी गाज?

5 साल में चीनी ₹31 महंगी, गन्ने के दाम सिर्फ 68 पैसे बढ़े

हरियाणा: राज्य की कुल 151 इकाइयों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, जिनमें से 131 इकाइयों ने पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए, जबकि 20 इकाइयां अपंजीकृत पाई गईं।

राजस्थान: यहां की कुल 45 इकाइयों पर गाज गिरी है, जिनमें 40 इकाइयों ने दस्तावेज अपलोड नहीं किए और 5 अपंजीकृत मिलीं।

उत्तर प्रदेश: यूपी की कुल 39 इकाइयां सील होंगी, जिनमें से 20 ने दस्तावेज अपलोड नहीं किए थे और 19 इकाइयां अपंजीकृत पाई गईं।

इन प्रमुख जिलों और बड़ी इकाइयों पर होगी कार्रवाई

हरियाणा की खेल नीति में बदलाव की तैयारी, योगासन भी शामिल

सीपीसीबी की इस सूची में कई बड़े औद्योगिक संस्थान और प्रमुख शहर शामिल हैं:

हरियाणा: पानीपत की ‘द पानीपत को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स’, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL), मोहित रग्स और भारत डाई हाउस के अलावा सोनीपत, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, मानेसर और पलवल की दर्जनों फैक्ट्रियां इस कार्रवाई के दायरे में हैं।

राजस्थान और यूपी: राजस्थान के भिवाड़ी व अलवर, जबकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ की दोषी औद्योगिक इकाइयों पर सीलिंग की कार्रवाई तय की गई है।

17 नवंबर तक सौंपनी होगी एक्शन रिपोर्ट

हरियाणा के 25 लाख छात्रों के लिए एक भी काउंसलर नहीं

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संबंधित राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। सभी संबंधित राज्यों को 17 नवंबर तक सबूतों (फोटोग्राफ व दस्तावेजों) के साथ अपनी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) सीपीसीबी को सौंपनी होगी।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में हरियाणा की जोड़ी ने जीता गोल्ड, कमलजीत और सुरुचि ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में रचा इतिहास
हरियाणा में रजिस्ट्रियों का काम अटका, तहसीलदारों की हड़ताल के कारण व्यवस्था ठप
हरियाणा में बिना अनुमति पेड़ काटने पर लगेगा जुर्माना, आएगा नया कानून
हरियाणा में औद्योगिक क्रांति: 123 MOU साइन, 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य
रोहतक PGIMS के निदेशक की पुनर्नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार से मांगा हलफनामा
TAGGED:AirPollutionBreakingNews Topic-Specific Hashtags:CPCBDelhiNCRPollutionEnvironmentalComplianceGreenNorms Location Hashtags:HaryanaFactoriesHaryanaNewsIndiaNewsIndustrialPollutionNCRPollutionControlहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरखेल खिलाड़ीहरियाणा न्यूज़

हरियाणा की पहली खेल यूनिवर्सिटी कब बनकर होगी तैयार और खिलाड़ियों को क्या होगा फायदा ? पढ़ें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 4, 2026
अब UPI पमेंट पर कितना लगेगा चार्ज ? 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए नियम जानें
चमक-धमक और रुतबे का लालच: अपराध की दुनिया में उतर रहे हरियाणा-पंजाब के युवा
हरियाणा के इस जिले में बन रहा है बड़ा यूनिटी मॉल, क्या होगा फायदा ? पढ़ें
हरियाणा: सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की विदेश यात्रा के लिए नए आदेश, यहां पढ़िए पूरी खबर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?