अन्यसोशल-वायरल

Whatsapp पर आया ये वेडिंग कार्ड भूलकर भी मत करना डाउनलोड, खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

Yuva Haryana : नवंबर से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। विवाह में बुलाने के लिए आजकल व्हाट्सएप पर निमंत्रण भेजने का खासा ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में आपके पास विवाह के डिजिटल कार्ड व्हाट्सएप पर आते है तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि आप ठगों के जाल में भी फंस सकते है। वो कैसे ? यहां आपको बताते है…

व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से आए शादी के निमंत्रण कार्ड को क्लिक करने से पहले आपको बता दें कि आजकल साइबर अपराधी शादियों के सीजन का फायदा उठाकर निमंत्रण स्कैम को अंजाम दे रहे हैं।

दरअसल, व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से भेजे जा रहे शादी के डिजिटल कार्ड में APK फाइल छिपी होती है, जिसे डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो सकता है। यह APK फाइल यूजर का पर्सनल डाटा चुराकर बैंक अकाउंट तक को खाली कर सकती है।

NHAI ने वाहन चालकों को दी राहत, फास्टैग के लिए KYV प्रक्रिया में किया बड़ा बदलाव

साइबर पुलिस के मुताबिक साइबर अपराधी इन दिनों व्हाट्सएप पर शादी का डिजिटल कार्ड भेज रहे हैं। इस डिजिटल कार्ड का इस्तेमाल मालवेयर फैलाने और पर्सनल डेटा चुराने के लिए किया जा रहा है।

ठगों ने शादी के कार्ड के नाम पर वायरस फाइलें (ऐपीके फाइल) भेजनी शुरू कर दी हैं, जिनसे फोन में मालवेयर डाउनलोड होता है। इससे हैकर्स आपके डिवाइस तक पहुंच रहे हैं।

साइबर ठग इसका फायदा उठाकर लोगों के खातों में सेंधमारी कर रहे हैं। साइबर पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में लोगों को भी सचेत रहने की जरूरत है। निमंत्रण की फाइल में अगर एपीके लिखा हो तो, उसे भुलकर भी डाउनलोड मत करना। इस फोटो में देखें स्कैम के लिए भेजी गई एपीके फाइल…

हरियाणा में रिलायंस जियो का जोरदार प्रदर्शन, इस मामले में दी सबको मात

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • अनजान नंबर से आए शादी के डिजिटल कार्ड पर क्लिक करने से बचें
  • फोन की सेटिंग में जाकर किसी भी फाइल की ऑटोमेटिक डाउनलोड बंद रखें
  • शादी के कार्ड के अलावा भी किसी अनजान लिंक को खोलने से बचें
  • अपने वाट्सऐप को हमेशा टू-स्टेप वेरिफिकेशन पर रखें
  • ठगी का शिकार होने पर नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें
  • http://www.cybercrime.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

 

हरियाणा में साइबर ठगों के निशाने पर बेरोजगार, इस साल नौकरी का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी हुई

First published on: October 29, 2025 03:18 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading