By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: निवेशकों को लुभाने स्वीडन दौरे पर जाएंगे CM नायब सिंह सैनी; डिफेंस, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर पर रहेगा फोकस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

निवेशकों को लुभाने स्वीडन दौरे पर जाएंगे CM नायब सिंह सैनी; डिफेंस, ऑटोमोबाइल और रियल एस्टेट सेक्टर पर रहेगा फोकस

khushi Mukhija
Last updated: October 14, 2026 11:01 am
khushi Mukhija
Published: October 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: सिंगापुर दौरे से लौटने के करीब एक सप्ताह बाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार (14 अक्टूबर) से स्वीडन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य में विदेशी निवेश को आकर्षित करना और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक साझेदारियों को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री का यह दौरा 17 अक्टूबर तक चलेगा।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, इस दौरे के ज़रिए हरियाणा को एक प्रमुख निवेश गंतव्य (Preferred Investment Destination) के रूप में स्थापित करने की कोशिश की जाएगी। साथ ही, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग के नए अवसरों को तलाशा जाएगा।

इन प्रमुख क्षेत्रों में निवेश पर रहेगा जोर

मुख्यमंत्री सैनी का यह दौरा मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में वैश्विक सप्लाई चेन और स्वीडिश कंपनियों को आकर्षित करने पर केंद्रित रहेगा:

रोहतक: 96 एडेड कॉलेजों के 2800 कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन, गहराया आर्थिक संकट
  • पावर एवं ऊर्जा (Power)
  • होम फर्निशिंग (Home Furnishing)
  • रियल एस्टेट (Real Estate)
  • डिफेंस सेक्टर (Defence)
  • ऑटोमोबाइल (Automobile)

‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026′ में होंगे शामिल

इस चार दिवसीय यात्रा का प्रमुख आकर्षण 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाला ‘इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026’ (India-Sweden Innovation Day 2026) रहेगा।

मुख्यमंत्री सैनी इस सम्मेलन में दुनिया भर से आए नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, इनोवेटर्स और व्यापारिक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन के दौरान हरियाणा पर केंद्रित एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य की औद्योगिक ताकत, निवेशक-अनुकूल नीतियों, बुनियादी ढांचे और उभरते अवसरों को प्रदर्शित किया जाएगा।

हरियाणा में 2 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: 19 हजार किसानों का 7.28 लाख टन धान भीगने की कगार पर

स्वीडिश मंत्रियों और उद्योगपतियों से मुलाकात

14 से 17 अक्टूबर तक अपने प्रवास के दौरान CM नायब सिंह सैनी स्वीडन सरकार के प्रतिनिधियों, प्रमुख औद्योगिक समूहों, व्यापारिक संगठनों और संभावित निवेशकों के साथ बैठकें करेंगे।

इसके अलावा, वह स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेशी व्यापार मंत्री बेंजामिन दूसा (Benjamin Dousa) के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों पर विशेष चर्चा करेंगे।

RTI की अनदेखी: 1,776 अधिकारियों ने नहीं भरी 6 करोड़ की जुर्माना राशि, 9,544 मामले आयोग में लंबित

You Might Also Like

पूर्व जींद रियासत की दो महिलाओं समेत पटवारी और ठेकेदार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जमीन हड़पने के आरोप
चांदी की तूफानी रफ्तार, सोने से ज्यादा तेज क्यों भाग रही चांदी? जानें
सीएम के जापान दौरे को दुष्यंत ने बताया सैर सपाटा, कही यह बड़ी बात
जनगणना 2027: हरियाणा में एक भी घर छूटा या दोहरी गणना हुई तो DC होंगे जवाबदेह, 87 हजार कर्मी संभालेंगे कमान
रोहतक के लिए जापान से आई बड़ी खुशखबरी, इस कंपनी ने निवेश के लिए हरियाणा से मिलाया हाथ
TAGGED:attractCMinvestorsnayabSainisinghswedenVisit
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
भारतराजनीति

IPS वाई पूरन कुमार के परिवार से मिले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, शोक संवेदानाएं प्रकट की

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 23, 2025
स्थानीय निकायों में 16 साल बाद लागू हुआ ऑडिट सिस्टम, गड़बड़ी पर अफसरों की जेब से होगी वसूली
दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? (which is the smallest country in the world)
हरियाणा के 50 और युवक अमेरिका से डिपोर्ट, अब बेड़ियों में बंधे लौट रहे वापस भारत
हरियाणा में नया कानून लागू, अब छोटे अपराधों में मिली ये राहत, पढ़ें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?