By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: आतंकी शहजाद के इशारे पर अंबाला में लगे कैमरे, सेना की गतिविधियों पर थी नजर
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

आतंकी शहजाद के इशारे पर अंबाला में लगे कैमरे, सेना की गतिविधियों पर थी नजर

khushi Mukhija
Last updated: November 25, 2026 11:16 am
khushi Mukhija
Published: November 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: अंबाला के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सिम आधारित सोलर कैमरे लगाने के मामले में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) से जुड़ा कनेक्शन सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर उसके हैंडलर हसन गुज्जर ने ये कैमरे लगवाए थे।

सीआईए-1 प्रभारी परमवीर सिंह के अनुसार, पुलिस इस मामले में पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी, अनमोल और साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तानी मूल का हैंडलर हसन गुज्जर फिलहाल दुबई में रह रहा है और अंबाला पुलिस ने उसे भी इस मामले में आरोपी बनाया है।

अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए 28 नवंबर से यूके-जर्मनी दौरे पर जाएंगे CM सैनी

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार बंसल की अदालत ने आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नी (25) की जमानत याचिका खारिज कर दी। बचाव पक्ष की दलीलों और अभियोजन के तर्कों को सुनने के बाद अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया। यह आरोपी 2 जनवरी 2026 से हिरासत में है।

कैसे शुरू हुई थी जांच और कहां-कहां मिले कैमरे

  • 26 फरवरी को अंबाला के सेक्टर-9 थाने में तैनात एसआई रवीश कुमार को एनएच-152 के एक ओवरब्रिज पर संदिग्ध कैमरे लगे दिखाई दिए थे। जांच में एक कैमरे के साथ सोलर प्लेट और सिम कार्ड लगा मिला।
  • जून 2026 में बठिंडा में राजमार्ग पर एक खंभे पर लगाया गया सोलर कैमरा बरामद किया गया था।
  • अप्रैल 2026 में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के सैन्य क्षेत्रों के पास ऐसे 9 कैमरों का पता चला था।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाने का नेटवर्क

संविधान रक्षा मार्च की तैयारी, कालका में कांग्रेस की अहम बैठक

जांच एजेंसियों के मुताबिक, हसन गुज्जर सीमा पार से ड्रोन के जरिए भारत में हथियार और विस्फोटक भेजने वाले मॉड्यूल से जुड़ा है। वह अपने साथियों के माध्यम से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय युवाओं को पैसे और विदेश में बसाने का लालच देकर अपने नेटवर्क में शामिल करता है।

अंबाला के एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि अंबाला में मिले संदिग्ध सोलर आधारित कैमरों के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मिलकर अंबाला पुलिस ने कार्रवाई की थी। जांच में पाकिस्तानी आतंकी के हैंडलर हसन गुज्जर का नाम सामने आया है और उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई जारी है।

शहरी संपत्तियों की रजिस्ट्री के नियम बदले, डीटीपी देंगे ऑनलाइन वैधता की मंजूरी

You Might Also Like

गुरुग्राम में प्रदूषण पर सख्ती: बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, 1,000 साइटों पर लाइव मॉनिटरिंग
हरियाणा के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव: 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी पर सुबह 10 बजे खुलेंगे विद्यालय
कैथल महोत्सव में 900 विद्यार्थियों को परोसा घटिया भोजन
सुधीर राजपाल को रिटायरमेंट तक मिले प्रशासनिक सचिव के पूरे अधिकार
हरिद्वार जाते समय कार में आग, हिसार के 6 दोस्तों की मौत
TAGGED:Ambala NewsAmbala PoliceDelhi Police Special Celldrone smuggling moduleHasan GujjarIndian Army surveillanceISI networkManpreet Singh bail rejectednational security newsShahzad Bhattisolar cameras on highway
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबर

Big Breaking: गोली लगने से हरियाणा के IPS वाई पूरण कुमार की मौत, घर में मिला शव

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 7, 2025
हरियाणा में प्रदूषण का प्रकोप जारी, कब होगी बरसात ? यहां जानिए Weather Update
BJP प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट जारी, स्मृति ईरानी को सौंपी हरियाणा की कमान
MDU की नैक रैंकिंग खत्म होने का मुद्दा गरमाया, VC पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
हरियाणा में धनतेरस के दिन भी खुली तहसीलें, प्रदेशभर में सैकड़ों रजिस्ट्रियां हुई, इन जिलों में कोई नहीं आया
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?