By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में नशे की समस्या चिंताजनक, युवा सबसे ज्यादा प्रभावित
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

हरियाणा में नशे की समस्या चिंताजनक, युवा सबसे ज्यादा प्रभावित

Bhawana Vats
Last updated: November 21, 2026 2:28 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 21, 2026
Share
SHARE

हरियाणा में 18 से 45 साल के युवा नशे की चपेट में सबसे ज्यादा, 2 साल में 1.57 लाख लोग पहुंचे नशा मुक्ति केंद्र

Contents
18 से 45 साल के 1.03 लाख से ज्यादा लोग उपचार के लिए पहुंचेभुक्की, अफीम और हेरोइन के मामले सबसे ज्यादामहिलाएं भी नशे की गिरफ्त मेंसिरसा में सबसे ज्यादा मरीज, अंबाला तीसरे स्थान परनशा छोड़ने के लिए उपचार और जागरूकता जरूरी
Yuva Haryana: हरियाणा में नशे की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा 18 से 45 वर्ष की उम्र के युवा आ रहे हैं। महिलाओं और बच्चों में भी नशे की लत के मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 से अब तक प्रदेश के नशा मुक्ति केंद्रों में 1,57,540 लोग उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। इनमें से 22,063 लोगों ने नशे की लत छोड़ने में सफलता हासिल की है।

आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में नशे की समस्या केवल किसी एक जिले या आयु वर्ग तक सीमित नहीं है। हालांकि, युवा और कामकाजी उम्र के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। यह स्थिति परिवारों के साथ-साथ समाज और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय है।

18 से 45 साल के 1.03 लाख से ज्यादा लोग उपचार के लिए पहुंचे

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार के लिए पहुंचने वालों में 18 से 45 वर्ष की उम्र के लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इस आयु वर्ग के 1,03,076 लोग केंद्रों में पहुंचे। इसके अलावा 46 से 60 वर्ष के 35,106 और 60 वर्ष से अधिक उम्र के 18,094 लोगों ने भी उपचार लिया।

नशे की समस्या बच्चों तक भी पहुंच रही है। आंकड़ों के मुताबिक, 18 वर्ष से कम उम्र के 1,264 बच्चे और किशोर भी नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार के लिए पहुंचे। इससे पता चलता है कि नशे के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम के प्रयासों को कम उम्र से ही मजबूत करने की जरूरत है।

हरियाणा में ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल के लिए कंप्यूटर पर मकान का नक्शा तैयार करता आर्किटेक्ट।
हरियाणा में 7 दिन में पास होगा मकान का नक्शा

भुक्की, अफीम और हेरोइन के मामले सबसे ज्यादा

नशे के प्रकार के हिसाब से भी सरकारी आंकड़े चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं। पुरुषों में भुक्की के 68,948 मामले सामने आए हैं। इसके बाद अफीम के 52,313, हेरोइन के 31,470 और ओपिओइड-डोडा के 22,037 मामले दर्ज किए गए।

इसके अलावा शराब के 21,428, तंबाकू के 15,028, स्मैक के 11,516 और कैनाबिस के 5,072 मामले सामने आए। बेंजोडायजेपाइन के 1,122, इनहेलेंट्स के 230 और एम्फेटामाइंस के 134 मामले भी दर्ज किए गए। अन्य प्रकार के नशे के 16,751 मामले सामने आए हैं।

महिलाएं भी नशे की गिरफ्त में

प्रदेश में महिलाओं के बीच भी नशे की समस्या सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महिलाओं में भुक्की के 375 मामले दर्ज किए गए हैं। हेरोइन के 333, अफीम के 292 और ओपिओइड-डोडा के 146 मामले सामने आए।

इसके अलावा अन्य नशीले पदार्थों के 434, शराब के 90, तंबाकू के 84, स्मैक के 52 और कैनाबिस के 40 मामले दर्ज किए गए। बेंजोडायजेपाइन के 33, इनहेलेंट्स के 4 और एम्फेटामाइंस का एक मामला भी सामने आया है। ये आंकड़े बताते हैं कि नशे की समस्या महिलाओं को भी प्रभावित कर रही है।

हरियाणा के हांसी में बनेगा आधुनिक स्टेडियम

सिरसा में सबसे ज्यादा मरीज, अंबाला तीसरे स्थान पर

जिलावार आंकड़ों में सिरसा सबसे आगे है। यहां 36,482 लोग उपचार के लिए नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचे हैं। इसके बाद कैथल में 25,100 और अंबाला में 17,226 लोगों ने उपचार लिया।

अन्य जिलों की स्थिति इस प्रकार है:

  • फतेहाबाद: 14,673
  • कुरुक्षेत्र: 14,473
  • पंचकूला: 10,843
  • करनाल: 8,854
  • यमुनानगर: 6,860
  • हिसार: 6,145
  • जींद: 5,027
  • पानीपत: 4,068
  • रोहतक: 1,936
  • सोनीपत: 1,872
  • मेवात: 1,123

महेंद्रगढ़ में 800, गुरुग्राम में 786, फरीदाबाद में 497, भिवानी में 409, रेवाड़ी में 131 और झज्जर में 124 लोग उपचार के लिए पहुंचे। हांसी में यह संख्या 111 रही।

नशा छोड़ने के लिए उपचार और जागरूकता जरूरी

हरियाणा में नशे की समस्या से निपटने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता, परामर्श और उपचार संबंधी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं में नशा मुक्ति, पुनर्वास और कौशल विकास को भी शामिल किया गया है।

हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मचारियों के कॉमन कैडर पर फैसला

विशेषज्ञों के अनुसार, नशे की लत से बाहर निकलने के लिए समय पर उपचार, परिवार का सहयोग और नियमित काउंसलिंग महत्वपूर्ण हैं। सरकारी आंकड़ों में केवल उपचार के लिए केंद्रों तक पहुंचे लोगों का विवरण शामिल है। निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले और उपचार नहीं लेने वाले लोगों की संख्या इससे अलग हो सकती है। ऐसे में वास्तविक समस्या का दायरा सरकारी आंकड़ों से बड़ा होने की आशंका भी बनी रहती है।

You Might Also Like

हरियाणा के सभी स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट
हरियाणा में पराली जलाने के मामलों पर प्रशासन सख्त
हरियाणा में आधुनिक शिक्षा का नया अध्याय, स्कूली बच्चों को पढ़ाया जाएगा एआई और रोबोटिक का पाठ
गन्ने की 3 नई किस्में तैयार, अगले साल तक किसानों को मिलेंगी; एक एकड़ में 550-700 क्विंटल उत्पादन
हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नए कदम, महिला आयोग ने लिए तीन बड़े फैसले, पढ़िए
TAGGED:Ambala NewsBhukkiDe-addiction CentresDrug AbuseDrug Addiction HaryanaDrug-free HaryanaHaryana Health DepartmentHaryana NewsHaryana YouthHeroinNasha Mukti KendraOpiumSirsa NewsWomen Drug Addictionअफीमअंबाला समाचारनशा मुक्त हरियाणानशा मुक्ति केंद्रनशीली दवाओं का दुरुपयोगभुक्कीमहिलाओं में नशीली दवाओं की लतसिरसा समाचारहरियाणा के युवाहरियाणा में नशीली दवाओं की लतहरियाणा समाचारहरियाणा स्वास्थ्य विभागहेरोइन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हिसार एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, इस रूट की हवाई सेवा बंद और इनमें ये हुआ बदलाव

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 14, 2025
लाल डोरा की जमीन बेचने पर लगेगा स्टांप शुल्क
हरियाणा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! अब एलको सेंसर से ऐसे ‘स्वागत’ करेगी पुलिस
देश के पहले हरियाणवी CJI बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत, गांव से सुप्रीम कोर्ट तक का उनका पूरा सफर पढ़िए
हरियाणा में जानलेवा साबित हुआ कोहरा, 16 सड़क हादसों में कई लोंगो की गई जान
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?