By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: अल्पसंख्यक आयोग को मिलेंगी सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़राजनीति

अल्पसंख्यक आयोग को मिलेंगी सिविल कोर्ट जैसी शक्तियां

Bhawana Vats
Last updated: October 8, 2026 3:29 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: October 8, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा में अल्पसंख्यकों के हितों की निगरानी और उनके अधिकारों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के गठन का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम को मंजूरी दे दी है। आयोग को सिविल कोर्ट जैसी कुछ शक्तियां प्रदान की जाएंगी।

तीन साल का होगा कार्यकाल

आयोग में एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन सदस्यों का प्रावधान किया गया है। इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। सरकार द्वारा विधिवत अधिसूचना जारी होने के बाद आयोग के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति सरकार करेगी। पद रिक्त होने पर सरकार नए व्यक्ति की नियुक्ति कर सकेगी।

गैंगस्टर कल्चर पर हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन

शिकायतों की जांच और रिकॉर्ड तलब करने का अधिकार

आयोग को अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों में शिकायतों की जांच करने का अधिकार मिलेगा। इसके अलावा आयोग संबंधित व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ कर सकेगा और दस्तावेज व रिकॉर्ड तलब कर सकेगा।

सरकारी एजेंसियों की मदद से किसी मामले की जांच भी कराई जा सकेगी। हालांकि, किसी व्यक्ति को दीवानी या आपराधिक मामले में सीधे दोषी ठहराने का अधिकार आयोग के पास नहीं होगा।

शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सुरक्षा पर फोकस

Drug free Haryana
ड्रग-फ्री हरियाणा: प्रोटीन पाउडर और एनर्जी ड्रिंक पर सख्त निगरानी

आयोग अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक हितों से जुड़े मामलों की निगरानी करेगा। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक विकास और आर्थिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके हितों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

हरियाणा में कमान के लिए आयोग के सचिव की नियुक्ति भी सरकार द्वारा की जाएगी। सचिव आयोग के कामकाज में सहयोग करेंगे।

पंजाब चुनाव के बीच सिख चेहरों की चर्चा

राज्य में आयोग के गठन को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज है। पंजाब चुनाव को देखते हुए सिख चेहरे को आयोग में जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाएं सामने आई हैं। माना जा रहा है कि आयोग में नियुक्तियों के दौरान सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखा जा सकता है।

हरियाणा में इंडिया गठबंधन का ‘वोट बचाओ’ अभियान शुरू

सरकार को दे सकेगा सिफारिशें

आयोग समय-समय पर सरकार को अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों पर सिफारिशें भेज सकेगा। सरकार को इन सिफारिशों पर विचार करना होगा और विधानसभा के सामने भी इन्हें रखा जा सकेगा।

You Might Also Like

दिनदहाड़े शादी वाले घर में बदमाशों ने बोला धावा, दूल्हे को गोली मारकर लूटे लाखों रुपए
सड़क हादसों पर सख्ती, अब लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं
हरियाणा सरकार की जंगल सफारी योजना को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने पदों पर निकली सरकारी भर्ती
मेवात में यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा कई सालों से कागजों तक सीमित, अब दुष्यंत चौटाला ने दिलाया याद
TAGGED:Minority Commission Haryanaअल्पसंख्यक अधिकारअल्पसंख्यक आयोगचंडीगढसिख चेहरासिविल कोर्ट जैसी शक्तियांहरियाणाहरियाणा अल्पसंख्यक आयोगहरियाणा न्यूजहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस में CBI जांच से हाइकोर्ट ने किया इनकार, सुनवाई के दौरान HC ने कही यह बातें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 1, 2025
PM मोदी की जुबान पर क्यों आया धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का नाम ? महाभारत का जिक्र कर कही ये बात
अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए सजने लगा सूरजकुंड, इस बार पर्यटकों के लिए क्या खास रहेगा ? जानें
हरियाणा के CM की बड़ी घोषणा, 400 करोड़ रुपए से सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत
‘गन कल्चर’ पर हरियाणा पुलिस की सख्ती, 67 गीत हटाने के बाद 29 गायक पुलिस के निशाने पर
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?