By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा की नई इम्पैनलमेंट पॉलिसी 2026: छोटे अस्पतालों को राहत, 1340 पैकेज रेट लागू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़स्वास्थ्य एवं जीवनशैली

हरियाणा की नई इम्पैनलमेंट पॉलिसी 2026: छोटे अस्पतालों को राहत, 1340 पैकेज रेट लागू

Bhawana Vats
Last updated: October 6, 2026 1:13 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: October 6, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 लागू कर दी है। नई नीति में वर्ष 2023 की पॉलिसी की तुलना में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिससे विशेष रूप से छोटे अस्पतालों को राहत मिलेगी।

नई पॉलिसी के तहत आयुष्मान भारत पंजीकरण, आयकर छूट प्रमाण पत्र और पारदर्शिता से जुड़े नियमों में संशोधन किया गया है। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल और रियल-टाइम अपडेट प्रणाली से जोड़कर अधिक पारदर्शी बनाया गया है।

आयुष्मान भारत पंजीकरण में राहत

पहले छोटे स्वास्थ्य संस्थानों, आई केयर सेंटर, डेंटल एवं मेडिकल इमेजिंग सेंटर तथा स्टैंड-अलोन लैब के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकरण अनिवार्य था। अब क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट-2010 के दायरे से बाहर आने वाले अस्पतालों के लिए यह अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। ऐसे संस्थानों का विभाग द्वारा प्री-इंस्पेक्शन किया जाएगा।

बीरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाने पर गोकुल सेतिया के सवाल

आयकर छूट प्रमाण पत्र जमा करने के लिए 3 साल की मोहलत

नई नीति में डेंटल, इमेजिंग और लैब संस्थानों को छोड़कर अन्य सभी अस्पतालों के लिए आयकर अधिनियम की धारा 17 के तहत टैक्स छूट प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य किया गया है। हालांकि अस्पतालों को यह दस्तावेज जमा करने के लिए तीन वर्ष की अतिरिक्त मोहलत दी गई है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्रमाण पत्र न देने पर अस्पताल स्वतः सूची से बाहर हो जाएंगे।

पारदर्शिता और रियल-टाइम अपडेट पर जोर

सरकार ने पॉलिसी में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था की है कि यदि कोई अस्पताल किसी कारणवश अयोग्य घोषित होता है तो अलग से नोटिस जारी करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर रियल-टाइम अपडेट किया जाएगा। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को अंतिम और वैध माना जाएगा।

चिकित्सा इतिहास में चमत्कार: रोहतक PGIMS में 23 महीने वेंटिलेटर पर रहने के बाद 8 साल का मासूम स्वस्थ होकर लौटा घर3

 

1,340 पैकेज रेट लागू रहेंगे

सरकार द्वारा इम्पैनल किए गए निजी अस्पताल निर्धारित 1,340 फिक्स पैकेज रेट के अनुसार ही शुल्क वसूल सकेंगे। अस्पतालों को इम्प्लांट्स या नॉन-पैकेज सेवाओं के लिए भी निर्धारित नियमों के तहत ही शुल्क लेने की अनुमति होगी।

नई इम्पैनलमेंट पॉलिसी-2026 से छोटे अस्पतालों को राहत मिलने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

स्क्रीन एडिक्शन का कहर: रील्स की लत ने 12 साल की बच्ची को डिप्रेशन में धकेला, 10वीं के छात्र ने छोड़ी पढ़ाई

You Might Also Like

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, हरियाणा में 45 प्राइवेट अस्पताल पैनल से हटाए
हरियाणा में अफसरों से मांगी प्रॉपर्टी डिटेल, सरकार ने ये आदेश जारी किए
उचाना विधानसभा चुनाव-2024, वोटों की गिनती दोबारा होगी या नहीं ? पढ़ें नई अपडेट
कुलदीप बिश्नोई के बीजेपी से अलग दिख रहे, जनसंपर्क अभियान ने बढ़ाई सियासी हलचल, भविष्य की रणनीति पर सवाल
हरियाणा में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एक दिन में पकड़े 32 कुख्यात अपराधी
TAGGED:Ayushman BharatChandigarh NewsGovernment Employees Health SchemeHaryana Empanelment Policy 2026Haryana Health DepartmentHealth News HaryanaHospital Empanelment PolicyMedical Services HaryanaPrivate Hospitals Haryanaहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
कृषि

हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी: महज 63 पैसे में मिलेगा ₹50,000 का दुर्घटना बीमा

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 6, 2026
हरियाणा में HTET के लिए आवेदन शुरू, यहां जानिए पूरा शेड्यूल
मौसम विभाग का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी
हरियाणा में अफसरों के लिए विभागीय परीक्षा बनी पहाड़, लगातार एग्जाम में फेल हो रहे
अमित शाह और नायब सैनी पर जमकर बरसे अजय चौटाला, जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?