By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में पोर्टल बना फर्जीवाड़े का अड्डा, बन रही फर्जी एग्रीकल्चर लैंड प्रॉपर्टी आईडी, ये सुनकर मंत्री भी हुए हैरान
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में पोर्टल बना फर्जीवाड़े का अड्डा, बन रही फर्जी एग्रीकल्चर लैंड प्रॉपर्टी आईडी, ये सुनकर मंत्री भी हुए हैरान

Yuva Haryana
Last updated: February 15, 2026 3:43 pm
Yuva Haryana
Published: February 15, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा सरकार एक तरफ जहां लोगों की सुविधाओं के लिए सेवाओं को ऑनलाइन करने में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ जनता तक सरकार की सेवाओं को पहुंचाने वाले पोर्टल ही फर्जीवाड़े का अड्डा बन रहे है।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने जो नियम बनाया था, उसका फायदा रिहायशी और कमर्शियल प्रॉपर्टी को कृषि भूमि बताकर प्रॉपर्टी आईडी के जरिए गलत तरीके से उठाया जा रहा है।

एक बड़ी बात ये है कि इसमें नगर निकायों के अधिकारियों की अनुमति के बिना ही पोर्टल के जरिए लोग सीधा प्रोपर्टी आईडी को मंजूर करवा लेते है। इसस पहले 1000 हजार वर्ग से ज्यादा की भूमि की प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए फाइल निकाय अधिकारियों के पास जाती थी।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

सिस्टम की खामी को उजागर करते हुए बताया गया है कि खेवट व किला नंबर आदि पोर्टल पर डाले जा रहे है। इसके बाद भी खाली पेपर पोर्टल पर अपलोड करके प्रॉपर्टी आईडी बन रही है।

आपको ये भी बता दें कि इसका खुलासा शुक्रवार को रेवाड़ी में ग्रीवेंस मीटिंग के दौरान शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के समक्ष शिकायतकर्ताओं ने किया। फर्जीवाड़े का यह मामला सुनकर खुद मंत्री भी हैरान हो गए और उन्होंने कहा कि इस तरह तो कोई लाल किला भी बेच सकता है। फर्जीवाड़े की गंभीरता को देखते हुए मंत्री विपुल गोयल ने इसकी जांच करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए।

विपुल गोयल ने कहा कि ऑटो अप्रूव से ऐसे प्रॉपर्टी आईडी बनाना हैरान भरा है। बिना सत्यापन के कैसे ऑनलाइन आईडी बन रही है ? अगर ऐसी खामियां है तो उन्हें दूरस्त करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

दरअसल, सरकार ने अप्रैल 2025 में किसानों के फायदे के लिए कृषि भूमि की प्रॉपर्टी आईडी के लिए ऑटो अप्रूव का नियम लागू किया था, लेकिन कृषि भूमि पहले से अप्रूव्ड होने और टैक्स छूट का फायदा उठाने के लिए भू माफिया फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे है। उनके लोग इसके जरिए रजिस्ट्रियां भी करवा चुके है।

ऐसे अनेक मामले लगातार प्रदेश के कई जिलों से सामने आ रहे है। धारूहेड़ा में पति-पत्नी के विवाद के चलते 2420 वर्ग गज कमर्शियल लैंड की कृषि भूमि आधार पर आईडी बनाने का मामला मंत्री के सामने ग्रीवेंस में आया था।

बैठक के दौरान रेवाड़ी के एसपी ने इस मामले में मंत्री से यह भी पूछा कि इसकी जांच किन धाराओं के तहत होनी चाहिए ? जिस पर एक अधिवक्ता ने तर्क दिया कि जमीन कमर्शियल है और उसे कृषि भूमि दिखाया गया है, अगर इसमें धोखाधड़ी की नियत से दिखाया गया है तो केस बनता है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा: आवारा पशुओं से होने वाले हादसों पर मिलेगी आर्थिक मदद, ऐसे कर सकते है आवेदन
अकील अख्तर सुसाइड केस में बड़ा अपडेट, CBI ने पूर्व DGP और पत्नी के खिलाफ दर्ज किया केस
हरियाणा CET का रिजल्ट घोषित, यहां देखें अभ्यर्थी अपना परिणाम
हवाबाजी पड़ी भारी ! फैंसी कार नंबर पर रिकॉर्ड बोली लगाकर पीछे हटा शख्स तो सरकार हुई सख्त
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा पर कंफ्यूजन,कैसे होगी आयु की गणना ? जानें
TAGGED:कृषि भूमिग्रीवेंस बैठकधारूहेड़ाफर्जी प्रॉपर्टी आईडीफर्जीवाड़ारेवाड़ीविपुल गोयलशहरी निकाय मंत्री
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

BJP के मिशन पंजाब में जुटे CM नायब सैनी, AAP और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 12, 2026
हरियाणा में इन किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने बढ़ाया मुआवजा, पढ़ें
राजधानी दिल्ली की खराब हवा के कारण लगी पाबंदियां, जानिए नियम
हरियाणा में इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई की हत्या, कई दिनों से था लापता, अब हुआ ये बड़ा खुलासा
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा आरोप, “BJP सरकार में औद्योगिक पलायन, भ्रष्टाचार और कर्ज बढ़ा”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?