By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, अब महिलाओं को इतने रुपए एक साथ देगी सरकार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव, अब महिलाओं को इतने रुपए एक साथ देगी सरकार

Yuva Haryana
Last updated: December 3, 2025 6:04 pm
Yuva Haryana
Published: December 3, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा की महिलाओं को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाले प्रति माह 2100 रूपए की दूसरी किस्त सरकार की तरफ से जारी कर दी गई है। एक खास बात ये भी है कि अब इस योजना में सरकार ने बड़ा बदलाव कर दिया है।

दरअसल, बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की दूसरी किस्त जारी करते हुए 7 लाख 1 हजार 965 लाभार्थी महिलाओं के खातों में लगभग 148 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि अब इस योजना का लाभ तीन माह के अंतराल में दिया जाएगा और तीन माह की राशि 6300 रुपए का एक साथ भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक मजबूत पहल है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

सीएम ने कहा कि गत 25 सितंबर को ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ ऐप का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय के 109वें जन्मदिवस के अवसर पर किया था। उसके बाद 1 नवंबर को पात्र महिलाओं को पहली किस्त जारी कर उन्हें लाभ प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐप पर गत 30 नवंबर तक 9 लाख 592 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें से 7 लाख 1 हजार 965 महिलाएं पात्र पाई गई हैं। इनमें से 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार केवाईसी पूरा कर लिया है। जबकि, 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं का वेरिफिकेशन पेंडिंग है।

उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं का आधार केवाईसी का अंतिम चरण अभी भी बकाया है, उनसे निवेदन है कि वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। जैसे ही यह प्रोसेस पूरा होगा, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ 23 वर्ष या इससे अधिक आयु की वे सभी महिलाएं ले सकती हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

सरकार का दावा है कि इस योजना का विशेष पहलू यह है कि परिवार की सभी पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन है। आवेदन ‘लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप’ के माध्यम से किसी भी स्थान से किसी भी समय सरलता से किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि आवेदन पूरा होते ही 24 से 48 घंटे में सारी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली जाती है और पात्र पाई गई महिलाओं को एसएमएस द्वारा सूचित कर दिया जाता है।

इस एसएमएस में उनसे निवेदन किया जाता है कि वे आवेदन के अंतिम चरण में इसी ऐप पर दोबारा जाकर अपना लाइव फोटो खींचकर अपलोड करें। जैसे ही आधार डेटाबेस के माध्यम से ई- केवाईसी हो जाती है, उसके बाद सेवा विभाग इस योजना की आईडी जारी कर देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लिए महिलाओं का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स आ रहा है और प्रतिदिन औसतन 3 से 4 हजार महिलाओं की ओर से आवेदन किया जा रहा है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

CLU कांड में 12 साल बाद बरी हुआ ये नेता, “केस लड़ते-लड़ते बिक गई जमीन”
हरियाणा में विधानसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त, सदन में 23 घंटे हुई चर्चा में क्या-क्या खास रहा ? पढ़ें
नई पहल: अब सरकारी सेवाओं पर रहेगी हरियाणा सरकार की डिजिटल नजर
हरियाणा के गांवों में विकास को मिलेगी रफ्तार, अब ग्रामसभा में इतनी प्रतिशत हाजिरी से ही पूरा हो जाएगा कोरम
हरियाणा में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, पहली बार इस वर्ग की बनेगी महिला मेयर
TAGGED:A major change in the Lado Laxmi scheme in Haryanathe government will now give this much money to women at one goअब महिलाओं को इतने रुपए एक साथ देगी सरकारमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा बदलाव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में नए कदम, महिला आयोग ने लिए तीन बड़े फैसले, पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 23, 2025
हरियाणा में ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ी और एचटेट परीक्षा टली
राजधानी दिल्ली की खराब हवा के कारण लगी पाबंदियां, जानिए नियम
MDU में शिक्षकों का भारी टोटा, 5 साल से भर्ती नहीं होने के चलते स्टूडेंट ही बन रहे ‘गुरुजी’
हरियाणा में विधानसभा का बजट सत्र कब ? जल्द हो सकता है तारीखों का ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?