By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: पुलिस की मौजूदगी में हुआ मासूम नूर का अंतिम संस्कार, इन मांगों पर सहमति बनने के बाद 3 दिन से चल रहा धरना समाप्त
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

पुलिस की मौजूदगी में हुआ मासूम नूर का अंतिम संस्कार, इन मांगों पर सहमति बनने के बाद 3 दिन से चल रहा धरना समाप्त

Yuva Haryana
Last updated: December 20, 2025 7:28 pm
Yuva Haryana
Published: December 19, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा के सिरसा में चार साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या के मामले में एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, मासूम बच्ची नूर का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कर दिया गया है।

डबवाली के रामपुरा बिश्नोईया गांव में इस मामले को लेकर तीन दिनों से चल रहा धरना शुक्रवार को समाप्त हो गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी ने वीडियो कॉल के माध्यम से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से बात की और जिसके बाद परिजनों ने बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे जनवरी 2027 से होगा टोल-फ्री !

जानकारी के अनुसार डबवाली प्रशासन ने वीडियो कॉल के जरिए परिजनों की सीएम के ओएसडी से बात करवाई। इससे पहले डबवाली अस्पताल से पुलिस सुरक्षा में बच्ची का शव श्मशान घाट में लेकर आया गया। करीब तीन घंटे कोई संस्कार करने नहीं आया। इस बीच धरने पर एसडीएम ने कमेटी और पीड़ित की मां से बात करवाई। सरकार की तरफ से फास्ट ट्रैक ट्रायल और सीएम से पीड़ित परिवार की मुलाकात के आश्वासन के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार की मांग क्या ?

  • फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाए और सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले
  • आरोपियों का घर पीड़ित परिवार के पास होने से परिवार को खतरा, आरोपियों का घर गांव से बाहर किया जाए
  • पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए
  • परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले
  • नूर के नाम पर गांव में स्मारक बने
  • इस तरह की घटनाओं पर सख्त से सख्त कानून बनाया जाए

बताया जा रहा है कि इनमें से अनेक मांगों पर सरकार ने सहमति जता दी है।

धान-बाजरा खरीद में देरी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

इस मामले में एक जानकारी ये भी सामने आई है कि बच्ची नूर के माता-पिता से मुख्यमंत्री खुद मुलाकात करेंगे। इसको लेकर 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर परिवार को बुलाया गया है। ऐसे में अब कमेटी के लोग और परिवार के सदस्य सीएम से मिलने जाएंगे।

उधर, जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि डबवाली में मासूम बच्ची नूर का अपहरण के बाद हत्या करने वाले सभी दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। वे शुक्रवार को गांव रामपुरा बिश्नोईयां पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है और इस अमानवीय कृत्य ने पूरे समाज की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घृणित और असंवेदनशील मानसिकता का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता।

दिग्विजय चौटाला ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों के खिलाफ कानून के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सख़्त से सख़्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का दुस्साहस न कर सके।

दिग्विजय ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि जेजेपी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को एकजुट होकर ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी, ताकि बेटियां सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण में जीवन जी सके।

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब, छात्रों ने CM से मांगी मदद

You Might Also Like

कौन-सा अनाज खाते हो, कौन-सी गाड़ी चलाते हो ? सरकार आपसे पूछेगी ऐसे सवाल, लेकिन क्यों ? पढ़ें
IDFC बैंक घोटाला: IAS साकेत कुमार पर रिश्वत के सबूत मिटाने के गंभीर आरोप, मो. शाइन मुख्य सूत्रधार
हरियाणा में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे ने रोकी ट्रेनों और बसों की रफ्तार
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेसियों का हंगामा, राव नरेंद्र बोले- “हमें ऐसे कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं”
उद्यमियों से मिले दुष्यंत चौटाला, बदलते वक्त की चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर दिया जोर
TAGGED:The funeral of innocent Noor took place; the three-day protest ended after agreement was reached on these demands.डबवाली के रामपुरा बिश्नोईयाहरियाणा के सिरसा में चार साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा पर बढ़ा कर्ज का बोझ, 7 साल तक हर साल कितने करोड़ रुपये चुकाने होंगे ? जानें

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 22, 2026
रोहतक: 96 एडेड कॉलेजों के 2800 कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन, गहराया आर्थिक संकट
शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में JJP, 7 दिसंबर को स्थापना दिवस पर जुलाना में दिखाएगी दम
एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा के 34 खिलाड़ियों का चयन
राजस्थान की सौर ऊर्जा से रोशन होगा हरियाणा
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?