By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: JJP ने पलवल में कांग्रेस को दिया झटका, दुष्यंत ने CM और पूर्व CM पर साधा निशाना
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

JJP ने पलवल में कांग्रेस को दिया झटका, दुष्यंत ने CM और पूर्व CM पर साधा निशाना

Yuva Haryana
Last updated: December 22, 2025 7:16 pm
Yuva Haryana
Published: December 22, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : जननायक जनता पार्टी ने पलवल जिले में कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सोमवार को पलवल मे खासा प्रभाव रखने वाले कांग्रेस नेता पंडित दिनेश घरौंट अपने समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल हुए।

आपको बता दें कि पंडित दिनेश तीन बार जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं और पिछले 25 सालों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे हैँ।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने दिनेश घरौंट का जेजेपी में स्वागत किया और कहा कि उनके आने से पार्टी को पलवल में और मजबूती मिली है।

इस दौरान दुष्यंत चौटाला के सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह पर निशाना साधा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तीन दिन चले विधानसभा शीतकालीन सत्र में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि न तो प्रदेश में किसानों की बदहाली पर कोई चर्चा की गई और न ही प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था पर किसी ने गंभीरता दिखाई।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए और बीजेपी सरकार को अगले एक साल तक के लिए सुरक्षित करने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि ये साफ दर्शाता है कि बीजेपी और कांग्रेस की मंशा प्रदेश को आगे लेकर जाने की नहीं है, बल्कि अपने निजी स्वार्थ साधने की है।

सोमवार को दुष्यंत चौटाला मेवात, पलवल और फरीदाबाद में धन्यवादी दौरे दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान बजट सत्र में मेवात के लिए यूनिवर्सिटी की घोषणा की गई थी, लेकिन मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी आज तक उस यूनिवर्सिटी के लिए स्थान का आवंटन नहीं कर पाए है। इसी तरह ही यहां फोरलेन का काम भी ठप पड़ा है।

उन्होंने कहा कि मेवात को विशेष कैडर मिलने के बावजूद भी सरकार की अनदेखी के चलते यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं मिला है और यहां के सभी स्थानीय विधायक सदन में क्षेत्र के मुद्दे उठाने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

वहीं
बृज शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग वर्तमान बीजेपी सरकार से खासा दुखी है और उन्हें कांग्रेस से कोई उम्मीद नहीं है इसलिए जनता जेजेपी का साथ देकर प्रदेश में बदलाव लाना चाहती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती पर जोर देने को कहा।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जेजेपी कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे है और जुलाना रैली की सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करें और नए लोगों को जेजेपी के साथ जोडें। इस दौरान फरीदाबाद में भी अनेक युवाओं ने जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

You Might Also Like

राजधानी दिल्ली की खराब हवा के कारण लगी पाबंदियां, जानिए नियम
हरियाणा में खेल के साथ हुआ ‘खेल’, अब सिस्टम सुधारने के लिए सरकार की भागदौड़ जारी
हरियाणा में धान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 26 दिन बाद इस विभाग के कई इंस्पेक्टर हुए सस्पेंड
JJP संगठन में नई नियुक्तियां, 50 युवा हलका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट
आईएमटी मानेसर गुरुग्राम (IMT Manesar Gurgaon) — हरियाणा का इंडस्ट्रियल पावरहाउस
TAGGED:Dushyant targets CM and former CMJJP deals a major blow to Congress in PalwalJJP ने पलवल में कांग्रेस को दिया बड़ा झटकादुष्यंत ने CM और पूर्व CM पर साधा निशाना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबरराजनीति

हरियाणा में जेजेपी के संगठन में विस्तार, 32 पदाधिकारी घोषित किए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 10, 2026
हरियाणा में HPS अधिकारी कब बनेंगे IPS ? इससे जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, पढ़िए
हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे
SC छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब सालाना कितनी स्कॉलरशिप मिलेगी ? जानें
हरियाणा में नेशनल हाईवे 152 डी से निकलेगा नया एक्सप्रेस-वे, इन शहरों को होगा बड़ा फायदा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?