By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में भाजपा की गुटबाजी फिर उजागर, मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी

Yuva Haryana
Last updated: January 19, 2026 6:30 pm
Yuva Haryana
Published: January 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन भाजपा में गुटबाजी के नए-नए मामले सामने आ रहे है और मंत्रियों में आपसी खींचतान जारी है।

केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर के बीच छिड़ी सियासी खींचतान के बाद अब ताजा मामला फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ सामने आया है।

दरअसल, पलवल में आयोजित भाजपा के नववर्ष मिलन समारोह में भाजपा की गुटबाजी सामने आई, जिसने केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम की आपसी गुटबाजी को उजागर किया है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

यहां कार्यक्रम में न केवल मंत्रियों के पोस्टर से फोटो गायब दिखे बल्कि कृष्णपाल गुर्जर ने शायरी से विरोधियों पर निशाना भी साधा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कृष्णपाल गुर्जर ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोगों का एजेंडा ही कृष्णपाल है। वे तो नरम मिजाज रखते है, लेकिन कुछ का लहजा बताता है कि दौलत नई-नई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे शायरी सुनाते हुए कहा कि पेड़ ने हवाओं से कहा कि तू रोज गिराती है पत्ते मेरे, फिर भी कुछ बात तो है तुमसे टूटते नहीं हैं रिश्ते मेरे। सांस शरीर को चलाती है इसलिए रिश्तों में गर्माहट बनाए रखिए, मौसम तो अभी और सर्द आने है।
कृष्णपाल गुर्जर ने अपने समर्थकों से कहा कि यदि कोई उनके लिए दरवाजा बंद कर दे तो उन्हें भी ये एहसास जरूर कराएं कि दरवाजा बाहर से भी बंद हो सकता है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

आपको बता दें कि रविवार को पलवल में हुई बीजेपी की इस रैली में लगे होर्डिंग में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के तीनों मंत्रियों और भाजपा जिलाध्यक्ष के फोटो गायब दिखाई दिए। हालांकि, कार्यक्रम में केवल बड़खल से विधायक धनेश अदलखा और फरीदाबाद एनआईटी से विधायक सतीश फागना मौजूद रहे।

वहीं इस बारे भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने कहा कि उन्हें और मंत्रियों को रैली का निमंत्रण नहीं मिला, जिसके चलते स्थानीय विधायक और खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने रैली से दूरी बनाई।

आपको ये भी बता दें कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और राज्य मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित बनी अटल लाइब्रेरी का एक दिन में अलग-अलग समय पर उद्घाटन किया था। करीब ढाई घंटे के अंतराल में दो बार उद्घाटन होने की चर्चा न केवल फरीदाबाद में हुई थी, बल्कि गुटबाजी की यह खबर प्रदेशभर की सुर्खियों में भी छाई रही।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में लुटेरों ने घर में मां-बेटे को बंधक बनाया, बेटे की हत्या कर लूट की वारदात को दिया अंजाम
इस पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर हुआ था हरियाणा में ग्रेनेड अटैक, जानिए पूरी डिटेल
हरियाणा में खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए क्या है सरकार का प्लान? अब सिस्टम सुधारने के लिए ये सख्त कदम उठाने की तैयारी
हरियाणा में बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, ये दो नई रेल लाइनें मंजूर, जानें रूट और पूरी जानकारी
हरियाणा: धान खरीद में नई गड़बड़ सामने आई, पोर्टल पर कपास-बाजरे के रकबे में धान दिखाकर बेचा
TAGGED:BJPकेंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री कृष्णपाल गुर्जरकेंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री राव इंद्रजीत सिंहकैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंहखेल राज्य मंत्री गौरव गौतमगुटबाजीपलवलभाजपाहरियाणा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा: हजारों किसानों ने वापस लौटाई PM सम्मान निधि, क्या रही वजह ? पढ़िए

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 15, 2025
हरियाणा के सुजीत बने वर्ल्ड चैंपियन, पहलवानी में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
विधानसभा में गूंजा BPL राशन कार्ड काटने का मुद्दा, हरियाणा सरकार ने क्या दिया जवाब ? पढ़िए
हरियाणा में बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, ये दो नई रेल लाइनें मंजूर, जानें रूट और पूरी जानकारी
हरियाणा में बेखौफ बदमाश, पूर्व विधायक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?