आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

शौक का कोई मोल नहीं! इस VIP वाहन नंबर के लिए हरियाणा के एक शख्स ने खोला खजाना, लगाई रिकॉर्ड बोली

Yuva Haryana : कहते हैं कि शौक का कोई मोल नहीं होता है। ऐसा ही मामला हरियाणा में सामने आया है, जो कि आज देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ।

दरअसल, हरियाणा के एक शख्स ने एक VIP वाहन नंबर पर देश की सबसे महंगी बोली लगाई है। इतने रुपए में तो न जाने कितनी ही कारें आ सकती थी।

नंबर प्लेट HR 88 B 8888 आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है। बुधवार को हरियाणा में 1.17 करोड़ रुपये में यह नंबर बिका।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

आपको बता दें कि इस सप्ताह में बोली के लिए रखे गए सभी नंबरों में से पंजीकरण संख्या HR 88 B 8888 के लिए सबसे ज्यादा 45 आवेदन प्राप्त हुए थे और इसकी आधार बोली मूल्य 50000 रुपये निर्धारित थी।

लेकिन इस नंबर के लिए देखते ही देखते 50 हजार से शुरू हुई बोली शाम 5 बजे तक 1.17 करोड़ रूपए तक पहुंच गई। हर मिनट में रेट बढ़ता रहा। दोपहर 12 बजे ये बोली 88 लाख रुपये पर थी।

HR 88 B 8888 वाहन पंजीकरण संख्या चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल की है, जिसे एक व्यवसायी ने खरीदा है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोली लगाने वाला यह कारोबारी अभी अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहता हैं। लेकिन, उनका कहना है कि वह भिवानी जिले के एक गांव से है और उसका परिवार अब हरियाणा के दूसरे जिले में रहता है।

इस व्यवसायी के मुताबिक फैंसी नंबर के लिए आधार मूल्य 50,000 रुपये था और उसे उम्मीद नहीं थी कि बोली इतनी ऊंची हो जाएगी और वह 1.17 करोड़ रुपये बोली लगाएगा।

कारोबारी यह भी का कहना है कि उसने कोई विशेष राशि नहीं सोची थी और उसे यह नंबर पसंद आ गया था और उसने इसे खरीद लिया, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया है कि यह नंबर किस वाहन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

जानकारी यह भी है कि वीआईपी नंबर खरीदना वाला यह शख्स परिवहन व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और उनकी एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: November 27, 2025 12:24 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading