By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: शौक का कोई मोल नहीं! इस VIP वाहन नंबर के लिए हरियाणा के एक शख्स ने खोला खजाना, लगाई रिकॉर्ड बोली
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

शौक का कोई मोल नहीं! इस VIP वाहन नंबर के लिए हरियाणा के एक शख्स ने खोला खजाना, लगाई रिकॉर्ड बोली

Yuva Haryana
Last updated: November 27, 2025 12:35 pm
Yuva Haryana
Published: November 27, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : कहते हैं कि शौक का कोई मोल नहीं होता है। ऐसा ही मामला हरियाणा में सामने आया है, जो कि आज देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ।

दरअसल, हरियाणा के एक शख्स ने एक VIP वाहन नंबर पर देश की सबसे महंगी बोली लगाई है। इतने रुपए में तो न जाने कितनी ही कारें आ सकती थी।

नंबर प्लेट HR 88 B 8888 आधिकारिक तौर पर भारत का सबसे महंगा कार रजिस्ट्रेशन नंबर बन गया है। बुधवार को हरियाणा में 1.17 करोड़ रुपये में यह नंबर बिका।

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का जलवा, एक दिन में जीते 7 पदक

आपको बता दें कि इस सप्ताह में बोली के लिए रखे गए सभी नंबरों में से पंजीकरण संख्या HR 88 B 8888 के लिए सबसे ज्यादा 45 आवेदन प्राप्त हुए थे और इसकी आधार बोली मूल्य 50000 रुपये निर्धारित थी।

लेकिन इस नंबर के लिए देखते ही देखते 50 हजार से शुरू हुई बोली शाम 5 बजे तक 1.17 करोड़ रूपए तक पहुंच गई। हर मिनट में रेट बढ़ता रहा। दोपहर 12 बजे ये बोली 88 लाख रुपये पर थी।

HR 88 B 8888 वाहन पंजीकरण संख्या चरखी दादरी जिले के बाढड़ा उपमंडल की है, जिसे एक व्यवसायी ने खरीदा है।

हरियाणा में राशन डिपो पर कालाबाजारी रोकने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोली लगाने वाला यह कारोबारी अभी अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहता हैं। लेकिन, उनका कहना है कि वह भिवानी जिले के एक गांव से है और उसका परिवार अब हरियाणा के दूसरे जिले में रहता है।

इस व्यवसायी के मुताबिक फैंसी नंबर के लिए आधार मूल्य 50,000 रुपये था और उसे उम्मीद नहीं थी कि बोली इतनी ऊंची हो जाएगी और वह 1.17 करोड़ रुपये बोली लगाएगा।

कारोबारी यह भी का कहना है कि उसने कोई विशेष राशि नहीं सोची थी और उसे यह नंबर पसंद आ गया था और उसने इसे खरीद लिया, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया है कि यह नंबर किस वाहन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

जानकारी यह भी है कि वीआईपी नंबर खरीदना वाला यह शख्स परिवहन व्यवसाय से जुड़ा हुआ है और उनकी एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी है।

भाजपा का फोकस: बूथ स्तर तक सक्रियता और संगठनात्मक तालमेल

You Might Also Like

हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 दिन में 2 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कसा शिकंजा
भूपेंद्र हुड्डा को एक्टिव पॉलिटिक्स छोड़ने की सलाह, इस नेता ने कहा- “हरियाणा कांग्रेस की कमान संभालने के लिए मैं तैयार”
हरियाणा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं ! अब एलको सेंसर से ऐसे ‘स्वागत’ करेगी पुलिस
नीरू ढांडा को भी कैश अवॉर्ड से सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार
हरियाणा : दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार, पढ़ें
TAGGED:A man from Haryana opened his treasure for the VIP vehicle number HR 88 B 8888लगाई रिकॉर्ड बोलीशौक का कोई मोल नहीं! इस VIP वाहन नंबर के लिए हरियाणा के एक शख्स ने खोला खजाना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
हरियाणा न्यूज़

गुरुग्राम में अवैध कचरा डंपिंग पर लगाम

Yuva Haryana
Yuva Haryana
October 4, 2026
हिसार: केमिकल से 48 घंटे में पकाए जा रहे केले, कैंसर का खतरा
हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा
कौन है राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई ब्राजील की मॉडल ? उसने खुद सामने आकर बताई ये बात
चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक छलांग, क्यों बढ़ रहे दाम ? जानें
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Loading Comments...
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?