By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: Haryana: खरीफ फसल खराबे का कब मिलेगा मुआवजा ? किसानों को करना पड़ सकता है इतना और इंतजार
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
कृषिआज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

Haryana: खरीफ फसल खराबे का कब मिलेगा मुआवजा ? किसानों को करना पड़ सकता है इतना और इंतजार

Yuva Haryana
Last updated: November 1, 2025 12:47 pm
Yuva Haryana
Published: November 1, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में बारिश और जलभराव के कारण फसलों को पहुंचे भारी नुकसान का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। हालांकि, विपक्ष इस मुद्दे को लेकर निरंतर सरकार को घेर रहा है।

इस बीच एक खबर ये भी सामने आ रही है कि मुआवजा जारी होने में अभी और देरी होगी। ऐसे में आगामी रबी की फसल की बिजाई के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा के रोहतक, भिवानी, हिसार सहित कई जिलों में करीब 50 हजार एकड़ में अभी भी कई फीट पानी खेतों में भरा हुआ है।

दरअसल, कई प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार किसानों को मुआवजे के लिए इस नवंबर माह के अंत तक इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि अभी कई जिलों में गिरवादरी का कार्य पेंडिंग पड़ा है। छह जिलों झज्जर, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा और यमुनानगर में पटवारियों के स्तर पर 1966.34 एकड़ गिरदावरी का काम बाकी है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

इसके अलावा अधिकारियों के स्तर पर भी 5,25,801.14 एकड़ का सत्यापन का काम अधूरा पड़ा है। वहीं राजस्व विभाग पहले सरकारी फसल खरीद और बीमित किसानों का ब्योरा तैयार करा रहा है। 15 नवंबर तक धान की सरकारी खरीद होनी है और इसके बाद ही विभाग मुआवजे को लेकर कार्यवाही शुरू करेगा।

आपको बता दें कि मानसून के दौरान प्रदेश में हुई भारी बरसात के चलते खेतों में पानी भरने से फसलों को हुए भारी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग उठी थी।

किसानों, संगठनों और राजनीतिक दलों की मांग पर सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन मांगे थे। 15 सितंबर तक प्रदेश के 6395 गांवों के 5,29,265 किसानों ने पोर्टल पर नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया था।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इस ब्यौरे के अनुसार 31,01,461.72 एकड़ फसलों में नुकसान हुआ था। प्रदेश के करीब 1400 पटवारियों के माध्यम से 18 जिलों में गिरदावरी का काम पूरा कर लिया गया है।

प्रदेश में विशेष गिरदावरी का काम 20 सितंबर से शुरू हुआ था। पटवारियों के गिरदावरी करने के बाद इसका सत्यापन अधिकारियों को करना है। क्षतिपूर्ति पोर्टल के अनुसार अभी कानूनगो के स्तर पर 54,325.45 एकड़ और तहसीलदारों के स्तर पर 1,30,318.40 एकड़ गिरदावरी का सत्यापन होना बाकी है।

वहीं एसडीएम स्तर पर 1,23,841.28 एकड़, जिला राजस्व अधिकारियों के स्तर पर 59,370.12 एकड़, उपायुक्त के स्तर पर 1,30,318.40 एकड़ और मंडलायुक्त के स्तर पर 27,627.49 एकड़ फसल का सत्यापन होना शेष है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

तमाम सरकारी कार्रवाई को देखते हुए गिरदावरी को अंतिम रूप 15 नवंबर के बाद ही दिया जाएगा।

You Might Also Like

हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार
हरियाणा में ठंड और कोहरे से राहत नहीं, मौसम विभाग ने शीतलहर से बचने की दी सलाह
हरियाणा का यह दिग्गज नेता लेगा संन्यास, क्या बताई वजह ? यहां पढ़िए
हरियाणा के इस गांव का सरपंच हुआ गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट तक जाने के बाद भी नहीं मिली राहत, जानें पूरा मामला
हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री का पहला दिन कैसा रहा और कहां कितनी हुई रजिस्ट्री ? यहां जानें
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में शहरी विकास पर फोकस, 127.87 करोड़ रुपए की इन बड़ी परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 29, 2026
सुसाइड नोट छोड़कर हरियाणा के एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, 10 दिन में तीसरा मामला
पहलवान सुशील कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नया केस आया सामने, पढ़िए
हरियाणा के गुरुग्राम में खुला टेस्ला का सेंटर, CM नायब सैनी ने किया उद्घाटन, देखें Video
हरियाणा में लाडो को मिली लक्ष्मी की चौथी किस्त, इस बार इतनी नई महिलाएं योजना से जुड़ी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?