By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला, मंत्री अनिल विज ने किया खुलासा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला, मंत्री अनिल विज ने किया खुलासा

Yuva Haryana
Last updated: December 30, 2025 11:53 am
Yuva Haryana
Published: December 30, 2025
Share
SHARE

Yuva Haryana : हरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का एक बड़ा घोटाला सामने आया है। अपने ही श्रम विभाग से जुड़े इस घोटाले का खुलासा मंत्री अनिल विज ने किया है।

दरअसल, हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में लंबे समय से चले आ रहे फर्जी वर्क स्लिप और श्रमिक पंजीकरण घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर किसी बड़ी और स्वतंत्र जांच एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है।

विज ने कहा कि कई जगह पूरे गांवों के नाम पर फर्जी वर्क स्लिप बना दी गई ताकि अपात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। कई योजनाओं के तहत एक श्रमिक को करीबन ढाई लाख रुपए मिलते है और इन्हीं योजनाओं के जरिए सरकारी धन की खुली लूट की गई और सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया गया।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

श्रम विभाग द्वारा 13 जिलों में कराई गई जांच में सामने आया कि 91.12 प्रतिशत वर्क स्लिप और 87.46 प्रतिशत श्रमिक पंजीकरण फर्जी पाए गए। हालांकि, 9 जिलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। ऐसे में घोटाले की यह राशि और भी बढ़ सकती है।

यह मामला तब उजागर हुआ जब मंत्री अनिल विज ने विभागीय समीक्षा बैठक में पाया कि कई अधिकारियों ने एक-एक व्यक्ति द्वारा 84 हजार वर्क स्लिप सत्यापित दिखा दी। विज ने इसे असंभव बताया और तीन अधिकारियों को सस्पेंड करके तीन जिलों में जांच करवाने के आदेश दिए।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इसके बाद अधिकारियों द्वारा जांच में आनाकानी की गई, लेकिन मंत्री विज ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखकर तीन सदस्यीय कमेटियां बनाई और 2023 से 2025 तक जारी ऑनलाइन वर्क स्लिप का सत्यापन करवाना शुरू कर दिया, जो कि 13 जिलों में पूरा हो चुका है।

13 जिलों करनाल, रेवाड़ी, नूंह, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, पंचकुला, सिरसा और कैथल में कुल 599758 वर्क स्लिप जारी हुई थी और सत्यापन में सिर्फ 53249 स्लिप ही सही पाई गई। 546509 वर्क स्लिपों में गड़बड़ी मिली।
इसके अलावा 221517 श्रमिकों के पंजीकरण में से जांच के बाद केवल 14240 श्रमिक ही पात्र पाए गए और 193756 पंजीकरण फर्जी निकले।

कैथल में सबसे ज्यादा फर्जी स्लिप और श्रमिक पाए गए। यहां करीब 98-99 प्रतिशत वर्क स्लिप और श्रमिक फर्जी मिले। पानीपत, नूंह, रोहतक और महेंद्रगढ़ में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा की गड़बड़ी मिली।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

आपको बता दें कि श्रमिक बोर्ड में पंजीकरण के लिए कम से कम 90 दिन काम करने का प्रमाण देना होता है। नियोक्ता द्वारा दी वर्क स्लिप के आधार पर सत्यापन के बाद पंजीकरण होता है और इसी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी की गई।

You Might Also Like

हरियाणा में जल्द आएगी नई उद्योग पॉलिसी, उद्यमियों को मिल सकती है ये राहत
फिर उठी पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग, हरियाणा में आंदोलन की तैयारी में कर्मचारी
हरियाणा में बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? जानें
बंद होगी मनरेगा… अब इस योजना का नाम बदलने के अलावा इसमें क्या-क्या बदल जाएगा ? जानें
साल 1956 के बाद विरासत में मिली संपत्ति पर किसका हक? हाईकोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला
TAGGED:500 crore scamHaryana Minister Anil Vij reveals Rs 1मंत्री अनिल विज ने किया खुलासाहरियाणा में 1500 करोड़ रुपए का बड़ा घोटाला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में किसानों की पीड़ा, सात महीने बाद भी खेतों में खड़ा बारिश का पानी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 19, 2026
किसानों पर कर्ज का बोझ, देशभर में टॉप पर ये पांच राज्य, पढ़ें ताजा आंकड़े
इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद हरियाणा के लिए चेतावनी ! चौंकाने वाला ये सच सामने आया, पढ़ें
IPS पूरन कुमार केस में SC आयोग ने मांगी रिपोर्ट, ASI संदीप के परिजनों ने भी उठाई यह मांग
हरियाणा में खस्ता खेल व्यवस्था पर बड़ा खुलासा, गहरी नींद के बाद अब क्यों जागा विभाग ?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.

Loading Comments...

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?