By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: सिर्फ अंबाला में मिला पीएम राहत योजना का लाभ, बाकी जिले रहे वंचित
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
योजना

सिर्फ अंबाला में मिला पीएम राहत योजना का लाभ, बाकी जिले रहे वंचित

khushi Mukhija
Last updated: October 25, 2026 11:49 am
khushi Mukhija
Published: October 25, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: योजना का उद्देश्य: प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर शुरू की गई ‘पीएम राहत’ (प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल में भर्ती और सुनिश्चित उपचार) योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को तुरंत चिकित्सा सहायता देना है। भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसे शुरू किया था और फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री ने इसका शुभारंभ किया था।

प्रशासनिक लापरवाही: पायलट परियोजना के तहत हरियाणा, असम व एक अन्य राज्य में इसे शुरू किया गया था। आठ महीने बीतने के बावजूद अंबाला को छोड़कर हरियाणा के अन्य जिलों के अधिकारी लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं दे सके हैं और प्रशासनिक अमला प्रक्रियाओं में ही फंसा रहा।

आंकड़ों की स्थिति: इस साल हरियाणा में करीब 10 हजार सड़क हादसे हुए, जिनमें से 6 हजार मामलों में उपचार के लिए आवेदन ऑनलाइन आए और 4817 केसों ही भुगतान के लिए स्वीकृत हुए। नूंह, फरीदाबाद, कैथल, सिरसा, झज्जर, पानीपत आदि जिलों में तो आंकड़ा दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाया है।

गन्ना किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी, 31 अक्टूबर तक आवेदन

योजना में मुख्य अड़चनें

प्रक्रिया में देरी: पुलिस विभाग द्वारा दुर्घटना की पुष्टि होने पर तय समय में केस अथॉरिटी को भेजा जाना चाहिए और वह भी समय से आगे प्रक्रिया बढ़ाए, जो अभी नहीं हो पा रहा है। पुलिस द्वारा मामला स्वीकृत होने के 10 दिन में इसे स्टेट हेल्थ अथॉरिटी को संबंधित इंश्योरेंस काउंसिल या जिला प्रशासन को भेजना होता है, लेकिन दोनों स्तरों पर यह मामले लटके रहते हैं।

बीमा और प्रशासनिक समस्याएं: जिन वाहन का इंश्योरेंस नहीं है, वह केस जिला प्रशासन के पास आते हैं। एक उपायुक्त का तबादला होने पर दूसरे की स्वीकृति देने वाली आईडी को आरबीआई के खाते से लिंक होने में दो महीने तक लग जाते हैं।

हरियाणा में ₹399.85 करोड़ के जनस्वास्थ्य कार्य मंजूर

लंबित मामले: अंबाला में अभी 44 केस स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के पास सत्यापन के लिए लंबित हैं, जबकि 46 मामले जिला प्रशासन के पास सत्यापन के लिए हैं।

दिशा कमेटी की बैठक में उठे सवाल

हाल ही में अंबाला में दिशा कमेटी की बैठक के दौरान इस योजना की समीक्षा की गई। इसमें अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी और राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने योजना की धीमी चाल पर सवाल उठाए और आरटीओ व डीएसपी को निर्देश दिए कि योजना में तेजी लाई जाए।

हरियाणा के गांवों में बनेंगे हरित शवदाह गृह

सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि इस योजना का प्रचार-प्रसार ठीक से हुआ ही नहीं है, यही कारण है कि लाभार्थियों की संख्या काफी कम है। इसके साथ ही प्रक्रिया ऐसी है कि लाभ भी समय से नहीं मिल रहा। उन्होंने पुलिस विभाग और प्रशासन को निर्देश दिया है कि योजना पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें।

You Might Also Like

हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ी अपडेट, अब इस काम के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर
हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की नई योजना तैयार, पढ़ें
हरियाणा में बढ़ेगी राशन डिपो की संख्या, लाभार्थियों को होगा ये फायदा
हरियाणा में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था, नियुक्ति और तबादले पर बड़ा फैसला लिया गया
हरियाणा : पेपरलेस रजिस्ट्री की फैन हुई बॉक्सर मैरी कॉम, खुद की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा कर कही ये बात
TAGGED:Ambalabenifitselegiblepmrahatscheme
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में एसीबी की रडार पर घूसखोर, फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ जारी

Yuva Haryana
Yuva Haryana
December 28, 2025
JBT एडमिशन का बुरा हाल: 68% सीटें खाली, संस्थानों पर संकट के बादल
विरोध के बाद UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कही ये बड़ी बात
विदेश में बैठकर हरियाणा में वारदातें करवाने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा
चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस में 2029 के विधानसभा चुनाव से करीब तीन साल पहले ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान सामने आने लगी है।
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?