खेल खिलाड़ीराजनीति

गुजरात कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, 19 नए चेहरे, इस क्रिकेटर की पत्नी को भी मिला मंत्री पद

Yuva Haryana : गुजरात की भाजपा सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपनी नई कैबिनेट टीम में जहां 19 नए चेहरे शामिल किए है, तो वहीं छह पुराने सदस्यों को भी कैबिनेट में बरकरार रखा। वहीं हर्ष संघवी को गुजरात के उपमुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी गई। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

हरियाणा के CM का दावा, युवाओं को रोजगार देने के लिए ये काम कर रही BJP सरकार

एक खास बात यह भी रही कि क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी रीवाबा जडेजा को भी गुजरात मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और उनकी बेटी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी हुए।

गुजरात कैबिनेट के इस बड़े फेरबदल के बाद अब सीएम को मिलाकर कुछ 26 सदस्य कैबिनेट में हो चुके है, पहले ये संख्या 17 ही थी। आपको बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में अधिकतम 27 मंत्री हो सकते है।

हरियाणा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील का सियासी विरोध, कांग्रेस-इनेलो ने BJP सरकार को घेरा

गुजरात कैबिनेट में इन्हें मिली जगह

हरियाणा में बूथ स्तर पर ताकत झोंक रही भाजपा-कांग्रेस, जमीनी स्तर पर मोर्चा संभालेंगे कार्यकर्ता

मंत्रिमंडल बदलाव की खास बातें
– कैबिनेट का यह पुनर्गठन 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से दो साल पहले हुआ है
– 8 पिछड़ा वर्ग, 3 अनुसूचित जाति और 4 अनुसूचित जनजाति से मंत्री बने। वहीं सीएम समेत 8 मंत्री पटेल समाज से है।
– महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी बढ़ा, 3 महिलाएं शामिल
– 4 साल बाद बना कोई उपमुख्यमंत्री, स्वर्गीय नितिन पटेल के बाद अब संघवी बने डिप्टी सीएम-
– सौराष्ट्र और कच्छ से सबसे अधिक 9 मंत्री बनाए
– मध्य गुजरात से 6, उत्तर गुजरात से 5, दक्षिण गुजरात से 4 और अहमदाबाद से एक मंत्री बना
– गुजरात के उद्योग मंत्री बलवंत सिंह राजपूत, कृषि मंत्री राघवजी पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भानुबेन बाबरिया और वन एवं पर्यावरण मंत्री मुलु बेरा जैसे वरिष्ठ नेताओं की कैबिनेट से छुट्टी हुई
– कांग्रेस से भाजपा में आए अर्जुन मोढवाडिया भी बने मंत्री

First published on: October 17, 2025 08:13 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading