By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: रोहतक: पूर्व पार्षद के पति व वकील का लग्जरी कार में मिला शव, सिर में लगी थी गोली; परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

रोहतक: पूर्व पार्षद के पति व वकील का लग्जरी कार में मिला शव, सिर में लगी थी गोली; परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

Yuva Haryana
Last updated: October 1, 2026 3:56 pm
Yuva Haryana
Published: October 1, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: रोहतक शहर के बीचों-बीच स्थित कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक VIP नंबर (001) की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार के भीतर एक वकील का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति और पेशे से वकील प्रदीप नारा के रूप में हुई है।

सिर में लगी थी गोली, लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक के सिर की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। पुलिस ने कार के भीतर से ही एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल और गाड़ी की बारीकी से जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

हरियाणा: राशनलाइजेशन फॉर्मूले से ग्राम सचिवों के तबादले, 4,477 पदों के बावजूद 123 सचिव सरप्लस

परिजनों ने जताया हत्या का शक

पुलिस जहां शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या के एंगल से देख रही है, वहीं मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने मांग की है कि मामले की गहनता से निष्पक्ष जांच की जाए ताकि मौत की सही वजह और परिस्थितियों का खुलासा हो सके।

CCTV फुटेज और मोबाइल की जांच शुरू

IDFC बैंक घोटाला: जांच के सिलसिले में करनाल और घरौंडा अनाज मंडी पहुंची CBI, खंगाले वित्तीय रिकॉर्ड

यह सनसनीखेज घटना शहर के सबसे सुरक्षित और व्यस्त इलाकों में से एक में हुई है। घटनास्थल से एसपी कार्यालय, सिविल लाइन थाना और महिला पुलिस थाना महज कुछ ही दूरी पर स्थित हैं।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच तेज कर दी है। पुलिस आसपास लगे सभी CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से पहले और बाद की संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके। साथ ही मृतक के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस का बयान

रेवाड़ी: शून्य छात्र परिणाम दिखाकर ले लिया ‘शिक्षक अवॉर्ड’ और सर्विस एक्सटेंशन, RTI से हुआ 50 लाख के गबन का खुलासा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर ध्यान रखकर मामले की जांच जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

You Might Also Like

दुष्कर्म केस रद्द कराने के नाम पर ₹70 लाख ऐंठने वाली महिला गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
गुरुग्राम में प्रदूषण पर सख्ती: बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, 1,000 साइटों पर लाइव मॉनिटरिंग
बिना करेंसी और एयरपोर्ट के कैसे कोई देश बना सकता है अमीर ? यहां जानिए इस छोटे से देश की बड़ी खास बातें
हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच मौसम का यू-टर्न: 26-27 सितंबर को आंधी, बिजली कड़कने और भारी बारिश का अलर्ट
रेलवे भर्ती: AI कैमरों ने पकड़ी ‘मुन्नाभाइयों’ की चालाकी, फर्जीवाड़े में 2 गिरफ्तार, 5 हिरासत में
TAGGED:cardeadfoundhusbandlawyerluxuryRohtak
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरकृषिहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में किसानों का दर्द, 5 माह बाद भी खेतों में खड़ा बरसाती पानी और मुआवजा भी नहीं मिला

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 6, 2026
हरियाणा को मिला 23वां जिला, 12 साल बाद हांसी को जिला घोषित करने की मांग पूरी हुई
हरियाणा में बड़ा हादसा, रोडवेज की बस ने छात्राओं को कुचला, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
महिला SP पर फिर भड़के मंत्री विज, तीखी नोकझोंक के बीच मीटिंग से बाहर जाने को कहा, देखें Video
महिला SP पर भड़के मंत्री अनिल विज, बोले- पुलिस निकम्मी है…
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?