By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: एयरक्राफ्ट की कमी से हिसार-जम्मू फ्लाइट सेवा अटकी
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

एयरक्राफ्ट की कमी से हिसार-जम्मू फ्लाइट सेवा अटकी

khushi Mukhija
Last updated: November 19, 2026 12:07 pm
khushi Mukhija
Published: November 19, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से जम्मू के लिए शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा विमानों (एयरक्राफ्ट) की कमी के कारण फिलहाल शुरू नहीं हो पा रही है। हालांकि, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा इस रूट के संचालन के लिए दो महीने पहले ही हरी झंडी दी जा चुकी है।

अक्टूबर में शुरू होनी थी सेवा

हिसार एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं के संचालन का अधिकार एलायंस एयर कंपनी के पास है। प्रदेश सरकार की योजना अक्टूबर महीने से हिसार से जम्मू और हिसार से अहमदाबाद के लिए उड़ान मार्ग शुरू करने की थी। डीजीसीए ने भी शीतकालीन सत्र से इस सेवा को नियमित करने पर अपनी सहमति जताई थी, लेकिन कंपनी ने विमानों की कमी और आंतरिक व्यवस्थाओं का हवाला देते हुए फिलहाल इन सेवाओं को शुरू करने में असमर्थता जताई है।

धान खरीद घोटाला: 70 हजार एकड़ जमीन का दोहरा पंजीकरण, छापेमारी

फरवरी-मार्च तक शुरू होने की उम्मीद

कंपनी के पास वर्तमान में 42 सीट क्षमता वाले दो और 72 सीट क्षमता वाले 19 विमान उपलब्ध हैं, जिनसे वह देश के 52 शहरों में हवाई सेवाएं संचालित कर रही है। अधिक रूट और कम विमान होने के कारण नए मार्ग शुरू करने में देरी हो रही है। अब कंपनी की योजना आगामी फरवरी-मार्च महीने में इन नए उड़ान मार्गों को शुरू करने की है।

वर्तमान में इन 4 शहरों के लिए उपलब्ध है फ्लाइट

GJU हंगामा मामला: 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वर्तमान में हिसार एयरपोर्ट से एलायंस एयर कंपनी चार शहरों— अयोध्या, चंडीगढ़, जयपुर और दिल्ली के लिए सप्ताह में पांच दिन हवाई सेवाएं दे रही है। इसमें जयपुर और अयोध्या के लिए सप्ताह में दो दिन, जबकि चंडीगढ़ के लिए एक दिन की हवाई सेवा उपलब्ध है।

क्या कहते हैं अधिकारी

इस मामले पर हिसार के उपायुक्त (DC) महेंद्र पाल ने बताया कि डीजीसीए की ओर से सभी प्रकार की अनुमति मिल चुकी है। कंपनी के अधिकारियों ने कुछ आंतरिक व्यवस्थाओं और एयरक्राफ्ट की कमी के कारण अभी सेवाएं शुरू न कर पाने की बात कही है। प्रशासन का प्रयास है कि जल्द ही इन रूटों पर हवाई सेवाओं का संचालन शुरू कराया जाए।

शामलात भूमि पर बिजलीघरों से कमाई करेंगी पंचायतें

You Might Also Like

हरियाणा में 4 साल में 93 हजार से ज्यादा बच्चों ने छोड़ी पढ़ाई
सीएम सैनी के दौरे से पहले हरियाणा में CJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, पार्टी ने लगाया अवैध कार्रवाई का आरोप
ड्रग-फ्री हरियाणा: प्रोटीन पाउडर और एनर्जी ड्रिंक पर सख्त निगरानी
हरियाणा में जमीन के उपयोग पर, सरकार तय करेगी नियम
गुरुग्राम में विदेशी शराब का 10 करोड़ का खेल
TAGGED:Alliance AirAviation News IndiaDGCADomestic Flights IndiaHaryana NewsHisar AirportHisar NewsHisar to Ahmedabad FlightHisar to Jammu Flight
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरराजनीतिहरियाणा न्यूज़

JJP संगठन में नई नियुक्तियां, 50 युवा हलका अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी लिस्ट

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 13, 2026
हरियाणा में संजीवनी बनी ये योजनाएं, लाखों परिवारों को मुफ्त में मिल रहा इलाज, पढ़ें
रोहतक PGIMS: 40% मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड, लेकिन इलाज सिर्फ 6% को ही मिल पा रहा
हरियाणा HCS परीक्षा का परिणाम घोषित: 101 पदों पर चयन, अभिषेक सरोहा बने टॉपर
मोबाइल की लत ‘जानलेवा’, समाज को झकझोर देने वाली बड़ी घटना आई सामने
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?