By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: RTI की अनदेखी: 1,776 अधिकारियों ने नहीं भरी 6 करोड़ की जुर्माना राशि, 9,544 मामले आयोग में लंबित
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
अन्य

RTI की अनदेखी: 1,776 अधिकारियों ने नहीं भरी 6 करोड़ की जुर्माना राशि, 9,544 मामले आयोग में लंबित

khushi Mukhija
Last updated: October 14, 2026 12:07 pm
khushi Mukhija
Published: October 14, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana: सूचना के अधिकार (RTI) कानून को लेकर सरकारी विभागों और अधिकारियों का रवैया बेहद उदासीन बना हुआ है। सूचना मांगने पर टालमटोल करना और आयोग के आदेशों के बावजूद जुर्माना न भरना अधिकारियों की आदत बन चुका है। राज्य सूचना आयोग हरियाणा (RTI Commission) द्वारा लगाए गए भारी-भरकम जुर्माने के बाद भी करोड़ों रुपये की वसूली अटकी हुई है।

हरियाणा सूचना अधिकार मंच के राज्य संयोजक सुभाष द्वारा दाखिल की गई RTI में यह बड़ा खुलासा हुआ है।

RTI रिपोर्ट के प्रमुख आंकड़े व तथ्य:

लंबित शिकायतें व अपील: आयोग की स्थापना से लेकर जुलाई 2026 तक आयोग में 1,15,137 अपील और 12,756 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। वर्तमान में आयोग के पास 9,544 मामले लंबित हैं।

6.04 करोड़ का जुर्माना अटका: धारा 20(1) के तहत दोषी पाए गए 4,096 जन सूचना अधिकारियों (SPIOs) पर कुल 6 करोड़ 4 लाख 20 हजार 723 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

1,776 अफसरों ने नहीं भरा जुर्माना: आदेशों को दरकिनार करते हुए 1,776 जन सूचना अधिकारियों ने जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में जमा ही नहीं करवाई।

कारण बताओ नोटिस का हश्र: 34,796 मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अधिकांश नोटिसों को बिना ठोस कार्रवाई के फाइलों में दबा (फाइल कर) दिया गया।

मुआवजा और अनुशासनात्मक कार्रवाई: आयोग ने 3,696 आवेदकों को 94.93 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया और धारा 20(2) के तहत 2,174 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है।

हरियाणा: विंटर एक्शन प्लान शुरू, 15 लाख टन कचरे के निस्तारण की तैयारी

गाड़ियां खूब दौड़ीं, लेकिन प्रचार-प्रसार पर ‘शून्य’ खर्च

आयोग के खर्चों को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है:

ईंधन पर लाखों का खर्च: पिछले साढ़े 4 सालों में सूचना आयोग में नियुक्त आयुक्तों की गाड़ियों में 73 लाख 77 हजार रुपये का ईंधन (पेट्रोल/डीजल) फूंक दिया गया।

  • वर्ष 2022 में: ₹20,42,528
  • वर्ष 2023 में: ₹17,38,821
  • वर्ष 2024 में: ₹17,20,000
  • वर्ष 2025 में: ₹10,98,989
  • मई 2026 तक (5 महीने में): ₹7,76,636

प्रचार पर शून्य खर्च: 1 जनवरी 2022 से मई 2026 के बीच RTI कानून के प्रचार-प्रसार, सेमिनार, वर्कशॉप या गोष्ठी के आयोजन पर एक भी रुपया खर्च नहीं किया गया।

आयोग खुद स्टाफ की कमी से जूझ रहा (30 पद खाली)

राज्य सूचना आयोग हरियाणा में खुद कर्मचारियों और अधिकारियों के 30 पद विभिन्न श्रेणियों में खाली पड़े हैं, जिससे कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और आवेदकों को फैसलों की जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही है।

खाली पदों का विवरण:

मुख्य सूचना आयुक्त के सचिव

हरियाणा: करीब 1,000 कच्चे कर्मचारियों के भविष्य पर फैसला 6 महीने में, सरकार ने जारी किए आदेश

अपर सचिव

4 पद – निजी सचिव (Private Secretary)

7 पद – पर्सनल सहायक (Personal Assistant)

5 पद – स्टेनो टाइपिस्ट

5 पद – पद सहायक

1 पद – पद लिपिक (Clerk)

1 पद – अनुसंधान अधिकारी-कम-सलाहकार

2 पद – जूनियर स्टेनो

रोहतक: 96 एडेड कॉलेजों के 2800 कर्मचारियों को 2 महीने से नहीं मिला वेतन, गहराया आर्थिक संकट

3 पद – ड्राइवर

साल-दर-साल बढ़ता गया पेंडेंसी का बोझ

आयोग में लंबित मामलों (Pending Cases) का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है:

  • 2022: 4,004 मामले
  • 2023: 4,865 मामले
  • 2024: 4,130 मामले
  • 2025: 6,883 मामले
  • जुलाई 2026 तक: 9,544 मामले लंबित

You Might Also Like

हरियाणा में 2 दिन आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट: 19 हजार किसानों का 7.28 लाख टन धान भीगने की कगार पर
हरियाणा में अपराध में 9.35% की गिरावट, सख्त एक्शन मोड में पुलिस; हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ चलेगा 15 दिनों का विशेष अभियान
आईएएस अफसरों का पुनर्वास: रिटायरमेंट के बाद भी हरियाणा में मिल रही अहम कुर्सियां
हरियाणा: 14,300 एकड़ में औद्योगिक विस्तार, ये 4 शहर बनेंगे हब
गुरुग्राम में दिल्ली का कचरा डंप करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
TAGGED:Failignoringofficialspay \RTI
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरयोजनाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा : पेपरलेस रजिस्ट्री की फैन हुई बॉक्सर मैरी कॉम, खुद की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा कर कही ये बात

Yuva Haryana
Yuva Haryana
November 27, 2025
हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी पकड़े
हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी शुरू, बिखरेंगे कला व संस्कृति के रंग
उद्यमियों से मिले दुष्यंत चौटाला, बदलते वक्त की चुनौतियों के लिए तैयार रहने पर दिया जोर
HPSC भर्ती में 35 प्रतिशत कटऑफ का असर, 21 महीने में क्लास-एक और दो की 31 प्रतिशत सीटें खाली
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?