हरियाणा न्यूज़भारत

Weather Update: हरियाणा में मौसम की करवट, आने वाले दिनों में बारिश के चलते प्रदूषण से राहत के आसार

Yuva Haryana : हरियाणा के मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। सुबह, शाम और रात को हल्की ठंड के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। वहीं दोपहर में तेज धूप के चलते गर्मी का भी एहसास हो रहा है।

इस बीच आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। दरअसल, 27 अक्टूबर से हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 अक्टूबर की सुबह और 29 अक्टूबर की सुबह पूरे हरियाणा में देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी क्षेत्र में 27 अक्टूबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर सीधे दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा पर पड़ेगा। 27 अक्टूबर की शाम से ही बादल छाने शुरू हो जाएंगे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

मौसम के इस बदलाव के कारण रात व दिन का तापमान एक से दो डिग्री गिर सकता है। ऐसे में नवंबर की शुरुआत से प्रदेश में सर्दी का अहसास होना शुरू हो जाएगा।

मौसम के इस बदलाव के चलते राहत भरी खबर यह है कि दिवाली बाद दिल्ली एनसीआर और हरियाणा के बहुत सारे क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर खासा प्रभावित हुआ है। हरियाणा के कई शहरों की एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

इन दिनों खराब वातावरण के कारण हल्की जहरीले धुंध का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। लेकिन, हल्की बरसात लोगों के लिए राहत लेकर आ सकती है। इससे दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण से राहत मिलने के पूरे आसार है।

First published on: October 26, 2025 01:50 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading