Weather Update: हरियाणा में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ? यहां पढ़िए पूरी अपडेट
दक्षिण भारत में तेज तूफान का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा के मौसम पर पड़ेगा यह असर

Yuva Haryana : इन दिनों उत्तरी भारत के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में गिरावट के चलते ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
अगले कुछ दिनों तक हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा ? चलिए, आपको मौसम की जानकारी देते है कि किस दिन बरसात बताई गई है और किस दिन तापमान में गिरावट होने से मौसम ठंडा रहेगा…
मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर की सुबह से ही हरियाणा के कई क्षेत्रों में बारिश बताई है। दरअसल, मौसम विभाग ने 27 अक्टूबर की शाम से पूरे हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने की संभावना जताई थी, जो कि हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुआ है। अब इस पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में देखने को मिलेगा।
अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा ?
- 28 अक्टूबर – कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी बताई गई है
- 29 अक्टूबर – बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट और सर्दी का एहसास होना शुरू हो सकता है
- 30 अक्टूबर – सामान्य मौसम की संभावना, बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी भी हो सकती है
- 31 अक्टूबर – सामान्य मौसम, लेकिन धुंध के कारण धूप कम निकल सकती है
- 1 नवंबर – मौसम में भारी गिरावट, रात में तापमान 14 डिग्री तक पहुंच सकता है
- 2, 3 नवंबर – सामान्य मौसम, ठंड और बढ़ सकती है
चक्रवात मोंथा का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से एक बड़ी अपडेट यह भी दी है कि चक्रवात मोंथा मंगलवार को 100 किमी प्रति घंटा की गति से आंध्र प्रदेश की तट से टकराएगा। इस बारे भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मोंथा चक्रवात का असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा।
इसके मद्देनजर आंध्र प्रदेश में समुद्री किनारों पर जाने के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं स्कूलों को बंद करने का निर्देश भी दिए गए है। इसके अलावा कई फ्लाइट्स को रद कर दिया गया है। इतना ही नहीं साउथ सेंट्रल रेलवे की विजयवाड़ा डिवीजन के अंतर्गत 54 ट्रेनों को भी रद कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक मौसम बारिश वाला रहेगा। ऐसे में हल्की गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इन दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे।
First published on: October 28, 2025 02:27 PM