हरियाणा न्यूज़आज की ताजा खबरराजनीति

हरियाणा में गरमाया “वोट चोरी” का मुद्दा, कौन क्या बोला ? पढ़िए और सुनिए

Yuva Haryana : वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हरियाणा की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस जहां एक के बाद एक वोट चोरी के आरोप भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर लगा रही है तो, वहीं भाजपा जनता को गुमराह करने का आरोप कांग्रेस पर लगा रही है।

राहुल की पीसी के बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।

हरियाणा कांग्रेस ने क्या कहा ?

  • आयोग को राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए
  • कांग्रेस ने सबूतों के साथ वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है।
  • गंभीर आरोप के चलते आयोग की निष्पक्षता पर उठा सवाल
  • इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए
  • बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस 73 सीटों पर लीड कर रही थी
  • ईवीएम की गिनती में कांग्रेस पीछे रहे
  • हरियाणा में सरकार चोरी की गई
  • चुनाव आयोग ने पोलिंग वाले दिन 61.19 मतदान प्रतिशत बताया
  • अगले दिन 6 अक्टूबर 65.65 प्रतिशत वोटिंग दिखाई
  • 7 अक्टूबर को 67.9 मतदान प्रतिशत बताया
  • रातों-रात वोट कैसे बढ़ गई?
  • हर विधानसभा में औसत 15175 वोट बढ़ाकर दिखाए
  • अब कांग्रेस पार्टी “सरकार चोरी” के खिलाफ हर जिले में जोरदार प्रदर्शन करेगी

भूपेंद्र हुड्डा का पूरा बयान सुनिए

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

वहीं कांग्रेस के हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

सीएम का पूरा बयान सुनिए

 

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया है। जिस तरह से कांग्रेस मुद्दा-विहीन हो गई है, वे झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है और न कोई विषय है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

वहीं राहुल गांधी की प्रेस वार्ता पर इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि वोट चोरी करनी किसने सिखाई? पहले ये काम कांग्रेस करती थी और अब भाजपा इस काम को आगे बढ़ा रही है। जब कांग्रेस हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में सत्ता में आई तो राहुल गांधी ने इनका उदाहरण क्यों नहीं दिया? वहां भी तो वोट चोरी हो सकती थी।

अभय चौटाला ने आगे कहा कि हमने देखा है कि यूपी और बिहार में वोट कैसे डलते थे। एक आदमी मशीन पर खड़ा होकर ठप्पे लगा कर सारे वोट डलवाता था। तब कांग्रेस की सरकार थी। तब इनको वोट चोरी दिखाई नहीं दी। भाजपा इसलिए सत्ता में नहीं आई कि वो अच्छी पार्टी है बल्कि कांग्रेस ने बहुत बड़े-बड़े स्कैम किए थे इसलिए कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई। भाजपा को सत्ता में लाने वाली कांग्रेस ही है। ये दोनों चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। एक सांपनाथ है तो दूसरा नागनाथ है।

वहीं राहुल के आरोपों पर चुनाव आयोग की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सोशल मीडिया पर फैक्ट जारी किए गए है। इसमें कहा गया है कि राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची साझा की गई, किसी की शिकायत नहीं थी। 2 अगस्त 2024 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया गया और इसे राजनीतिक दलों के साथ साझा भी किया गया। एसएसआर के दौरान 416408 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई।

हालांकि, इससे पहले इस पर चुनाव आयोग का एक छोटा सा ट्वीट भी सुर्खियों में रहा। हरियाणा चुनाव आयोग ने एक्स पर लिखा कि:-

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

“प्रिय मतदाताओं, विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर विस्तृत प्रतिक्रिया जल्द ही दी जाएगी”

First published on: November 06, 2025 12:56 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading