हरियाणा न्यूज़सोशल-वायरल

11 दिन में सोनीपत महिला यूट्यूबर हत्याकांड में पर्दाफाश, पुष्पा को प्यार में मिला धोखा…

Yuva Haryana : पांच अक्टूबर को हरियाणा के सोनीपत में हुए महिला यूट्यूबर पुष्पा हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। घटना के करीब 11 दिन बाद पुलिस ने इस मामले में पर्दाफाश किया। इस मामले में आरोपी को भी पकड़ लिया गया है।

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक महिला यूट्यूबर की हत्या उसके प्रेमी यूट्यूबर संदीप ने ही की थी। संदीप ने पुष्पा की गला दबाकर हत्या की थी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

दरअसल, जींद जिले की रहने वाली पुष्पा की दोस्ती संदीप के साथ हो गई थी। इसके बाद पुष्पा अपने पति को छोड़कर गांव हरसाना में संदीप के साथ रहने लगी। इस दौरान पुष्पा ने लगातार संदीप पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन संदीप उससे शादी के लिए इनकार करता रहा।

इस बीच पांच अक्टूबर को संदीप ने पहले तो पुष्पा का गला दबाकर हत्या की और उसके बाद उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना के बाद संदीप ने इसे आत्महत्या का मामला बनाने की कोशिश की, लेकिन विसरा और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उसकी हत्या गला घोंटने से हुई है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

इसके बाद पुलिस ने संदीप को धर दबोचा और उसने पुलिस पूछताछ में कई बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: October 19, 2025 01:20 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading