By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: हरियाणा में खेल संघों की मनमानी पर रोक, एक खेल-एक संघ का नियम लागू
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा न्यूज़खेल खिलाड़ी

हरियाणा में खेल संघों की मनमानी पर रोक, एक खेल-एक संघ का नियम लागू

Bhawana Vats
Last updated: November 27, 2026 1:58 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 27, 2026
Share
SHARE

हरियाणा में खेल संघों पर सरकार का शिकंजा, एक खेल के लिए एक ही संघ को मिलेगी मान्यता; नियम तोड़ने पर जेल और जुर्माना

Contents
एक खेल के लिए एक ही राज्य स्तरीय संघराज्य परिषद और चार क्षेत्रीय परिषदों के जिम्मे निगरानीतीन साल के लिए मिलेगा पंजीकरणबिना मान्यता खिलाड़ियों को नहीं मिलेंगे सरकारी लाभनियम तोड़ने पर जेल और जुर्माने का प्रावधानखिलाड़ियों को मिलेगा पारदर्शी खेल व्यवस्था का लाभ

Yuva Haryana: हरियाणा में एक ही खेल के नाम पर कई-कई समानांतर खेल संघ बनाकर प्रतियोगिताएं आयोजित करने और प्रमाणपत्र बांटने की व्यवस्था पर अब रोक लगेगी। राज्य सरकार ने खेल संघों की मान्यता, पंजीकरण और कामकाज को नियंत्रित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत प्रदेश में प्रत्येक खेल के लिए केवल एक पंजीकृत राज्य स्तरीय संघ और हर जिले में उसी खेल का एक पंजीकृत जिला स्तरीय संघ होगा। बिना पंजीकरण नियमों के विरुद्ध गतिविधियां चलाने पर जेल और जुर्माने तक का प्रावधान है।

यह व्यवस्था हरियाणा राज्य खेल संघ (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम, 2024 के तहत की गई है। सरकार का उद्देश्य खेल संघों के कामकाज में पारदर्शिता लाना, खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करना और फर्जी या समानांतर संघों के जरिए होने वाली गड़बड़ियों पर अंकुश लगाना है।

एक खेल के लिए एक ही राज्य स्तरीय संघ

अधिनियम की धारा 8 के अनुसार, प्रत्येक खेल के लिए प्रदेश में एक ही पंजीकृत राज्य स्तरीय खेल संघ होगा। इस संघ का संबंधित राष्ट्रीय खेल महासंघ या एसोसिएशन से संबद्ध होना जरूरी है। इसी तरह धारा 9 के तहत प्रत्येक जिले में उस खेल का एक पंजीकृत जिला स्तरीय संघ बनाया जा सकेगा, जिसे संबंधित राज्य स्तरीय संघ से संबद्धता प्राप्त होगी।

इसका मतलब है कि अब एक ही खेल के नाम पर अलग-अलग संगठन बनाकर हरियाणा या किसी जिले का प्रतिनिधित्व करने, ट्रायल आयोजित करने और प्रतियोगिताओं के जरिए खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देने पर कानूनी नियंत्रण रहेगा। केवल पंजीकृत संघ ही निर्धारित नियमों के अनुसार राज्य या जिले का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।

सड़क पर लेटकर कार रुकवाई, पिस्टल दिखाकर 54 लाख लूटे

राज्य परिषद और चार क्षेत्रीय परिषदों के जिम्मे निगरानी

खेल संघों के पंजीकरण और निगरानी के लिए हरियाणा खेल पंजीकरण परिषद तथा चार क्षेत्रीय खेल पंजीकरण परिषदों का गठन किया गया है। सरकार ने 19 अगस्त 2026 को संबंधित अधिसूचना जारी की थी और 20 अगस्त से ये परिषदें काम करने लगीं।

चार क्षेत्रीय परिषदों के तहत जिलों का बंटवारा इस प्रकार है:

  • अंबाला परिषद: अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र।
  • रोहतक परिषद: रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और जींद।
  • हिसार परिषद: हिसार, हांसी, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी।
  • गुरुग्राम परिषद: गुरुग्राम, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़।

राज्य स्तरीय परिषद राज्य के खेल संघों का पंजीकरण करेगी, जबकि क्षेत्रीय परिषदों को जिला स्तरीय संघों के पंजीकरण और निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। ये परिषदें शिकायत मिलने पर जांच भी कर सकेंगी।

तीन साल के लिए मिलेगा पंजीकरण

अधिनियम के अनुसार, राज्य और जिला स्तरीय खेल संघों का पंजीकरण तीन साल के लिए वैध रहेगा। इसकी अवधि समाप्त होने से छह महीने पहले नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। संघों को अपनी गतिविधियों का रिकॉर्ड भी व्यवस्थित रखना पड़ेगा।

राज्य स्तरीय संघों को हर साल सीनियर और जूनियर वर्ग में कम से कम एक अंतर-जिला राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी। जिला स्तरीय संघों को भी प्रत्येक वर्ष सीनियर और जूनियर वर्ग की कम से कम एक जिला स्तरीय चैंपियनशिप करानी होगी।

कैथल में तिरंगा खरीद पर सवाल, BDPO समेत 4 पर केस

इसके अलावा, ट्रायल और प्रतियोगिता आयोजित करने से 30 दिन पहले संबंधित परिषद को सूचना देना जरूरी होगा। आयोजन के 30 दिन के भीतर परिणाम, टीमों और खिलाड़ियों का पूरा विवरण परिषद को देना और अपनी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

बिना मान्यता खिलाड़ियों को नहीं मिलेंगे सरकारी लाभ

नए नियमों के तहत गैर-पंजीकृत संघ से जुड़े खिलाड़ियों को सरकारी अनुदान, नकद पुरस्कार, नौकरी या खेल योजनाओं के तहत मिलने वाले अन्य लाभों की पात्रता नहीं होगी। ऐसे संघ सरकारी खेल सुविधाओं, संसाधनों और कर्मचारियों का उपयोग भी नहीं कर सकेंगे।

इसलिए खिलाड़ियों के लिए जरूरी होगा कि वे प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले संबंधित खेल संघ की मान्यता और पंजीकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।

नियम तोड़ने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान

अधिनियम की धारा 21 के अनुसार, कानून या उसके तहत बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने पर तीन से छह महीने तक की कैद, 50 हजार से एक लाख रुपये तक जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। यदि उल्लंघन किसी खेल संघ की ओर से किया जाता है, तो उसके पदाधिकारी भी संयुक्त रूप से जिम्मेदार हो सकते हैं।

इसके अलावा, राज्य स्तरीय संघ अपनी निर्धारित जिम्मेदारियां पूरी नहीं करता है तो परिषद सुनवाई का अवसर देने के बाद पांच से दस लाख रुपये तक जुर्माना लगा सकती है या उसका पंजीकरण रद्द कर सकती है। जिला स्तरीय संघ के लिए यह जुर्माना 50 हजार से एक लाख रुपये तक है।

पशु बांधने या गोबर रखने से जमीन पर दावा नहीं, हाईकोर्ट

खिलाड़ियों को मिलेगा पारदर्शी खेल व्यवस्था का लाभ

सरकार की इस व्यवस्था से खेल संघों के बीच मान्यता को लेकर होने वाले विवाद कम करने, ट्रायल और प्रतियोगिताओं का रिकॉर्ड रखने तथा खिलाड़ियों की शिकायतों के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है। अब संघों को नियमित प्रतियोगिताएं कराने, खातों का ऑडिट करवाने और खिलाड़ियों के हितों के लिए शिकायत निवारण व्यवस्था बनाने जैसी जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी।

खेल विभाग की ओर से अधिनियम को सितंबर 2026 में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में आने वाले समय में पंजीकरण प्रक्रिया और परिषदों की निगरानी से प्रदेश की खेल व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की कोशिश होगी।

You Might Also Like

हरियाणा के 12 हजार अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण पर 15 दिन में फैसला, शिक्षा विभाग ने दिया आश्वासन
महिला SP पर भड़के मंत्री अनिल विज, बोले- पुलिस निकम्मी है…
दिल्ली ब्लास्ट के बाद चर्चा में हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी, यहां पढ़ने वाले बच्चों को क्यूं सताने लगी भविष्य की चिंता ? जानें
कपास के खेतों में दिखाया धान, 45 से ज्यादा राइस मिल मालिकों पर FIR की तैयारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का अपने राजनीतिक संन्यास पर स्पष्टीकरण, कही ये बड़ी बात
TAGGED:District Sports AssociationHaryana Sports Act 2024Haryana Sports AssociationsHaryana Sports NewsHaryana Sports Registration CouncilSports AdministrationSports Association RegistrationSports Department HaryanaSports FederationSports News HindiSports PlayersSports Rulesखिलाड़ीखेल नियमखेल प्रशासनखेल महासंघखेल विभाग हरियाणाखेल संघ पंजीकरणखेल समाचार हिंदीजिला खेल संघहरियाणा खेल अधिनियम 2024हरियाणा खेल पंजीकरण परिषदहरियाणा खेल संघहरियाणा खेल समाचारहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरभारतहरियाणा न्यूज़

मोबाइल रिचार्ज में बड़ा बदलाव, बिना डेटा वाले सस्ते प्लान लाने होंगे, 30 दिन की वैलिडिटी का विकल्प भी मिलेगा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
September 23, 2026
करवाचौथ पर बादलों का साया, चांद के दीदार के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 500 नई बसें
Cricket में नए फॉर्मेट की एंट्री, अब टेस्ट और टी-20 का मजा एक साथ
9 जिलों में पानी की जांच करेगी मोबाइल लैब
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?