हरियाणा न्यूज़व्यापार

हरियाणा और जापान में हुए 6 समझौते, हजारों युवाओं को रोजगार देने का दावा

“1185 करोड़ रुपए का निवेश और 13 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार”

Yuva Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने जापान के दौरे के पहले ही दिन जापान की बड़ी कंपनियों के साथ छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। भाजपा सरकार का दावा है कि इन एमओयू के माध्यम से कंपनियों द्वारा हरियाणा में लगभग 1185 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और लगभग 13000 से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन के रास्ते खुलेंगे।

हरियाणा में जापानी निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री ने एआईएसआईएन, एयर वाटर, टीएएसआई, नम्‍बू, डेंसो, सोजित्ज़, निसिन, कावाकिन और टोप्पन सहित प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों के परिणामस्वरूप यह छह समझौते हुए।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कंपनियों के साथ बैठकें कर हरियाणा और जापान के मध्य द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया। उन्होंने छोटे और मध्यम उद्योगों के बीच साझेदारी बढ़ाने की पहल का सुझाव दिया।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उपकरण, औद्योगिक पुर्ज़े, मेटल वर्किंग उद्योगों के साथ-साथ ऑटो, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में जापान और हरियाणा के बीच परस्पर सहयोग से व्यापारिक गतिविधियों के काफी फायदा मिलेगा।

 

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

First published on: October 06, 2025 07:00 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading