आज की ताजा खबरयोजनाशिक्षाहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में पहली IIT बनाने की कवायद तेज, दौड़ में ये जिला सबसे आगे

Yuva Haryana : हरियाणा में पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बनाने की योजना पर काम गति पकड़ रहा है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब जमीन देखने को लेकर चल रही प्रक्रिया में नई अपडेट आई है।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सरकार को 300 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव भेजा है और हिसार में आईआईटी खोलने की मांग की हैं।

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान केंद्र को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने इस योजना को मंजूरी देते हुए उपयुक्त जमीन उपलब्ध करवाने की बात कही थी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

पिछले आठ महीने से जमीन को लेकर यह योजना अटकी हुई थी, लेकिन अब कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर हिसार में 300 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।

इस प्रस्ताव में एक विजन डॉक्यूमेंट भी साथ भेजा गया है, जिसमें बताया गया है कि आईआईटी के लिए हिसार सबसे बेस्ट है। हिसार के राजकीय पशुधन फार्म (जीएलएफ) की करीब 10 हजार एकड़ जमीन अभी भी खाली पड़ी है इसलिए यहां बिना किसी विवाद के आसानी से भूमि उपलब्ध हो सकती है और इससे आईआईटी बनाने के समय में भी बचत होगी।

ऐसे में अगर हिसार को यह बड़ी परियोजना मिलती है तो हिसार उत्तर भारत के एक बड़ तकनीकी शिक्षा हब रूप में उभर सकता है। हिसार में आईआईटी खुलने से हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान और पंजाब के युवाओं को भी फायदा होगा।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

फिलहाल, हरियाणा में आइआइटी नहीं होने के चलते ज्यादातर विद्यार्थी उत्तराखंड, बेंगलुरु, हैदराबाद और दक्षिण भारत में जाते हैं।

आपको यह भी बता दें कि हिसार पहले ही उच्च शिक्षा का केंद्र है। यहां हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा यूनिवर्सिटी मौजूद है। एक बड़ी बात यह भी है कि यहां एयरपोर्ट भी है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: November 30, 2025 11:56 AM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading