हरियाणा में कब पक्के होंगे कच्चे कर्मचारी ? Job Security को लेकर सामने आई नई अपडेट, पढ़िए

Yuva Haryana : हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इन कर्मचारियों का रोजगार सुरक्षित करने के लिए सरकार नया कदम उठाने जा रही है।
दरअसल, भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था और उस समय सरकार एक अध्यादेश भी लेकर आई थी, लेकिन उसके बावजूद भी बड़ी संख्या में कच्चे कर्मचारी पक्के होने की उम्मीद में बैठे है।
अब हरियाणा के 1.20 लाख अस्थायी कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए हरियाणा सरकार ने एक विशेष पोर्टल तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सैनी अगले सप्ताह इस पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और इसके बाद इस पोर्टल पर कर्मचारी अपना आवेदन कर सेंकेगे। यह पोर्टल कर्मचारियों को स्थायी सेवा सुरक्षा प्रदान करने में अहम रोल अदा करेगा।
जानकारी यह भी है कि पोर्टल को पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दो विभागों में परीक्षण के लिए शुरू किया जाएगा। यहां सफल परीक्षण के बाद इसे सभी विभागों, बोर्डों और निगमों में लागू कर दिया जाएगा। पोर्टल से संबंधित जानकारी के लिए सभी विभागाध्यक्षों को आदेश दे दिए गए है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 के हरियाणा परिणाम के बाद भाजपा ने समीक्षा करते हुए कच्चे कर्मचारियों की नाराजगी पर गौर किया था। यहां तक कि विधानसभा चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए भाजपा ने कई कदम उठाए थे।
उस समय मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकार के विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत 1.20 लाख अस्थायी कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने की घोषणा की थी और इस घोषणा को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए कैबिनेट मीटिंग में एक अध्यादेश को मंजूरी दी गई थी। इस अध्यादेश को 15 अगस्त, 2024 को अधिसूचित भी कर दिया गया था।
हालांकि, 2024 में जारी अध्यादेश के अनुसार कुछ विभाग ही चले, अधिकत्तर विभागों में यह अध्यादेश पूरी तरह से लागू नहीं हुआ।
आपको यह भी बता दें कि पक्का करने की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के कच्चे कर्मचारी कई बार आंदोलन कर चुके हैं। इनमें नगर पालिका, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग के कच्चे कर्मचारी शामिल है।
वहीं लंबे समय से सफाई कर्मचारियों का भी आंदोलन होता आ रहा है। ठेकेदारों के माध्यम से लगे कर्मचारी पिछले पांच साल से लगातार सड़कों पर है।
इनके अलावा साढ़े 12 हजार अतिथि अध्यापक भी 14 साल से पक्का होने का इंतजार कर रहे है। कई बार वेतन में बढ़ोतरी होने के बावजूद भी ये कर्मचारी पक्की नौकरी के लिए सड़कों पर हैं।
ऐसे में अब इस नए पोर्टल की खबर सामने आने के बाद कच्चे कर्मचारियों की एक बार फिर से पक्के होने की उम्मीद जग गई है।
First published on: November 05, 2025 01:33 PM