आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

हरियाणा में शिक्षकों के तबादले कब होंगे? सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Yuva Haryana : हरियाणा के सरकारी शिक्षकों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। कई सालों से ट्रांसफर के इंतजार में बैठ अध्यापकों के लिए अच्छी न्यूज है।

दरअसल, हरियाणा सरकार शिक्षकों के तबादलों की नीति में बदलाव के बाद जल्द ही ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने वाली है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर ड्राइव 2025-26 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

ऐस में साल 2025 में नई संशोधित नीति लागू होने के बाद यह पहली बार है, जब प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षकों के तबादले होने जा रहे हैं।

पूरा शेड्यूल जानें

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर
  • 10 से 12 दिसंबर तक शिक्षक अपनी सर्विस और व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन अपडेट कर सकते है
  • 20 दिसंबर को सभी शिक्षकों का डिटेल स्कोर जारी होगा
  • 21 से 27 दिसंबर के बीच आपत्तियां दर्ज होगी
  • 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक जिला स्तरीय समितियां निर्णय लेगी
  • 4 जनवरी को जिला स्तर के निर्णय प्रकाशित होंगे
  • 5 से 10 जनवरी तक प्रदेश स्तरीय सुनवाई होगी
  • 5 से 7 जनवरी तक शिक्षकों को प्रदेश स्तर पर आपत्तियां दर्ज करने का अवसर
  • 8 से 10 जनवरी तक राज्य स्तरीय कमेटी आपत्तियों पर फैसला लेगी
  • 11 और 12 जनवरी को फाइनल मेरिट प्वाइंट, फाइनल स्कोर और फाइनल लिस्ट जारी होगी
  • इसके बाद नए स्कूलों में जॉइनिंग नए शैक्षणिक सत्र में पहली अप्रैल से ही होगी

इस बारे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि हरियाणा प्रदेश में अध्यापकों की ट्रांसफर अगले 30 से 90 दिनों के बीच कर दी जाएगी। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से क्रमवार तरीके से सभी वर्ग के अध्यापकों की ट्रांसफर करके उन्हें नए स्कूलों में भेजा जाएगा।

उधर, ट्रांसफर ड्राइव लागू करने से पहले मुख्यालय के साथ सभी जिला शिक्षा अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़े। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें डेटा अपडेट और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से आदेश दिए गए कि वे अपने यहां प्रिंसिपल, हेडमास्टर, टीजीटी, पीजीटी व जेबीटी सहित सभी श्रेणी के शिक्षकों का डाटा निर्धारित समय में वेरिफाई करवाएं।

First published on: December 06, 2025 11:29 AM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading