Yuva Haryana : हरियाणा में आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश होने वाले बजट की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस बीच, सीएम नायब सिंह सैनी ने दो फरवरी को हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है।
इस कैबिनेट बैठक में हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों पर मुहर लगाई जा सकती है। जानकारी के अनुसार इस बार हरियाणा सरकार की योजना बजट सत्र को जल्द शुरू करने की है।
ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही है कि 22 फरवरी के बाद किसी भी समय बजट सत्र की शुरुआत हो सकती है।
आपको बता दें कि वित्त मंत्री के तौर पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी प्रदेश का बजट पेश करेंगे। पिछले साल सीएम ने दो लाख पांच हजार रुपए का बजट पेश किया था जो कि साल 2024-25 के बजट की तुलना 13.7 फीसदी ज्यादा था।



