आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

पुलिस रिमांड के दौरान क्या बोला धान घोटाले का आरोपी ? कही यह बड़ी बात

Yuva Haryana : हरियाणा में धान खरीद के दौरान हुए बड़े घोटाले की परतें धीरे-धीरे खुलना शुरू हो गई है। यमुनानगर में हुए करीब 70 करोड़ रुपए के धान घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, घोटाले के मुख्य आरोपी राइस मिलर संदीप सिंगला ने रिमांड के दौरान कई खुलासे किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

विभिन्न समाचार पत्रों ने दावा किया है कि आरोपी संदीप सिंगला का साफ कहना है कि ऐसा तो है नहीं कि पहली बार इस तरह का घोटाला हुआ है। घोटाले में किस-किस के नाम बताऊं और इस मामले में मेरे साथ कौन-कौन है।

अब आरोपी की इन बातों को पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रख दिया है। ऐसे में मामले की सही जांच होने से कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उधर, इस मामले में पुलिस को आरोपी संदीप की पत्नी की तलाश जारी है। 13 नवंबर को दंपती के सात मिलों में घोटाला उजागर हुआ था। इन पर तीन केस दर्ज है।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

आपको यह भी बता दें कि राइस मिलर की गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने डीएफएससी से भी धान खरीद, उठान, गेट पास के अलावा जिन कर्मचारियों व इंस्पेक्टरों की ड्यूटी थी उनका रिकॉर्ड मांगा है।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: December 04, 2025 01:20 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading