आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में भ्रष्ट पुलिसवालों की खैर नहीं ! अब सीधा नौकरी से होंगे बर्खास्त

Yuva Haryana : हरियाणा पुलिस ने करप्शन को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है। इस बारे हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है।

अब पुलिस महकमे में रिश्वतखोर पुलिस वालों को तुरंत बर्खास्त किया जाएगा। इतना ही नहीं रंगे हाथ पकड़े जाने वाले पुलिसकर्मियों पर जांच बिठाने की भी जरूरत नहीं पडेगी।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

डीजीपी ओपी सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट जारी करते हुए कहा कि ठग और बदमाश, चाहें वो पुलिस में हों या समाज में, पुलिस विभाग की स्पष्ट नीति है कि कानून को जवाब दो।

उन्होंने आगे कहा कि सारे एसपी, सीपी को कहा गया है कि जो रंगे हाथ पकड़े जाएं उनके लिए जांच बिठाने की जरूरत नहीं है। संविधान के आर्टिकल 311(2) द्वारा प्रदत्त असाधारण शक्तियों का प्रयोग कर इन्हें नौकरी से बर्खास्त ही कर दें।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

डीजीपी ने ये भी कहा कि पिछले दो महीने में जो भी रंगे हाथ धरे गए हैं, उनके साथ यही किया गया है। आगे भी ऐसा ही किया जाएगा। जैसी करनी वैसी भरनी।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: December 23, 2025 06:03 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading