हरियाणा के इस गांव का बदला नाम, CM ने की नए नाम की घोषणा

Yuva Haryana : हरियाणा के कैथल जिले में एक गांव का नाम बदल दिया गया है। समाज की मांग को पूरी करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव के नए नाम की घोषणा की।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जगतगुरु ब्रह्मानंद जी की जयंती पर गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ‘ब्रह्मानंद माजरा’ करने की ऐतिहासिक घोषणा की।
साथ ही, सीएम द्वारा गांव के लिंक मार्ग पर गुरु ब्रह्मानंद के नाम से भव्य स्वागत द्वार के निर्माण के लिए 21 लाख रुपये देने, गांव में बच्चों के लिए पुस्तकालय स्थापित करने, ढांड से पूंडरी तक जाने वाली मुख्य सड़क का नामकरण गुरु ब्रह्मानंद मार्ग किए जाने और 51 लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान करने की घोषणा की गई।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में बच्चों की शिक्षा के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने और करनाल में अंजनथली गुरुकुल एवं सेक्टर-32 स्थित कोचिंग सेंटर के लिए 11-11 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई।
First published on: December 24, 2025 11:34 AM