आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़हरियाणा सरकार

अगले साल बदली-बदली नजर आएगी हरियाणा में ब्यूरोक्रेसी, इतने IAS-IPS हो जाएंगे रिटायर

Yuva Haryana : 31 दिसंबर के बाद साल ही नहीं बदलेगा बल्कि हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी भी बदली-बदली हुई नजर आएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि नए साल 2026 में बहुत सारे आईएएस और आईपीएस अधिकारी रिटायर होने वाले हैं।

एक प्रमुख समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी के अनुसार नए साल में हरियाणा में 14 आईएएस और पांच आईपीएस रिटायर होंगे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

इनमें सबसे प्रमुख पद हरियाणा पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव पर नए साल में नए चेहरे दिखेंगे। दरअसल, 31 दिसंबर को हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह रिटायर हो जाएंगे। एक साल की एक्सटेंशन पर चल रहे मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी भी जून में रिटायर होने वाले हैं।

इनके अलावा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल, सीएम के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता और आईएएस आरसी बिढ़ान भी रिटायर होने वाले हैं।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

उधर, आईपीएस पूरन कुमार की सुसाइड केस के बाद डीजीपी के पद से हटाए गए वरिष्ठ आईपीएस शत्रुजीत कपूर का भी साल 2026 के अक्टूबर माह में कार्यकाल खत्म होगा।

आईपीएस मोहम्मद अकील भी 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो जाएंगे। वहीं आईपीएस संजीव कुमार जैन, हरदीप सिंह दून, राजश्री सिंह और राजेश दुग्गल भी अगले साल रिटायर हो जाएंगे।

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

इनके अलावा राजा शेखर वुंडरू, अभिलक्ष लिखी, अरुण कुमार गुप्ता, डी सुरेश, संजय जून, अनिता यादव, गीता भारती, जयबीर आर्य, मुकेश आहूजा, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र लाठर और अमरदीप सिंह भी रिटायर होंगे।

First published on: December 29, 2025 05:06 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading