By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Reading: भ्रष्टाचार जांच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ तहकीकात कर सकती है राज्य पुलिस
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरभारत

भ्रष्टाचार जांच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ तहकीकात कर सकती है राज्य पुलिस

Yuva Haryana
Last updated: January 21, 2026 12:04 pm
Yuva Haryana
Published: January 21, 2026
Share
SHARE

Yuva Haryana : भ्रष्टाचार की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है। इसके तहत राज्य पुलिस केंद्रीय कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के अपराधों के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत राज्य पुलिस के अधिकारी केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर सकते हैं और आरोप पत्र भी दाखिल कर सकते है।

साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य पुलिस द्वारा केंद्र सरकार के किसी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की पूर्व अनुमति की भी आवश्यकता नहीं है।

29 IPS और 1 HPS के तबादले, करनाल समेत 6 जिलों के SP बदले गए

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराधों की जांच राज्य एजेंसी या केंद्रीय एजेंसी या किसी भी पुलिस एजेंसी द्वारा की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने ये भी बताया कि नियमानुसार जांच के लिए पुलिस अधिकारी एक विशेष रैंक का होना जरूरी है और इसका उल्लेख अधिनियम की धारा 17 में देखा जा सकता है।

क्या है धारा 17 ?
इस अधिनियम की धारा के तहत राज्य पुलिस या राज्य की किसी विशेष एजेंसी को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों को दर्ज या जांच करने से नहीं रोकती है।

पुराने कंप्यूटर और लैपटॉप को पावरफुल और तेज़ बनाएगा JioPC, 16जीबी रैम और 1 टीवी तक स्टोरेज मिलेगी

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने ये भी कहा कि सुविधा और काम के दोहराव से बचने के लिए सीबीआई को केंद्र और उसके उपक्रमों के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व घूसखोरी के मामलों की जांच का काम सौंपा गया है।

इसी तरह राज्य की विशेष एजेंसी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को राज्य सरकार और उसके उपक्रमों के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व घूसखोरी की जांच सौंपी है। पीसी एक्ट के तहत अपराध संज्ञेय है इसलिए राज्य पुलिस भी इनकी जांच कर सकती है।

शीर्ष अदालत ने फैसले में याचिकाकर्ता केंद्रीय कर्मचारी नवल किशोर मीणा की इस दलील को खारिज कर दिया कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम के तहत स्थापित सीबीआई को ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों से जुड़े मामलों के केस दर्ज करने, जांच करने और आरोपपत्र दाखिल करने का अधिकार है।

हरियाणा के शहरी निकायों के वार्डों से निर्वाचित होने वाले जन-प्रतिनिधि पार्षद (कोंसलर) नहीं, बल्कि सदस्य कहलाएंगे

You Might Also Like

हरियाणा में डेली वेजेस और पार्ट टाइम कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, अब कितनी सैलरी ? यहां पढ़िए
हरियाणा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने की तैयारी, टीचर और बच्चों के लिए ये खास होगा
हरियाणा में 8 महीने से वेतन के इंतजार में बैठे ये कर्मचारी, आश्वासन मिलने के बाद भी नहीं मिली सैलरी
हरियाणा में ईडी की बड़ी कार्रवाई, BJP नेता के बेटे की 1 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क, जानें पूरा मामला
हरियाणा में पंचायत विभाग का नया फैसला, अब पंचायतों को इस मंजूरी के बिना नहीं मिलेगा फंड
TAGGED:केंद्रीय कर्मचारीघूसखोरीभ्रष्टाचार की जांचराज्य पुलिससीबीआईसुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
आज की ताजा खबरमनोरंजनहरियाणा न्यूज़

हरियाणा में बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

Yuva Haryana
Yuva Haryana
January 25, 2026
हरियाणा में स्कूली शिक्षा व्यवस्था की सूरत बदलने की तैयारी, टीचर और बच्चों के लिए ये खास होगा
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगे नए डॉक्टर, इतने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा दिवस की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेशवासियों को मिल सकती है ये दो बड़ी सौगात
हरियाणा में वाहन चालकों से अधिक टोल वसूली, संसद में गूंजा ये मुद्दा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?