By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Yuva HaryanaYuva HaryanaYuva Haryana
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Reading: सिरसा में 30 करोड़ के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत, XEN सस्पेंड; ठेकेदार पर FIR के आदेश
Share
Font ResizerAa
Yuva HaryanaYuva Haryana
Search
  • Home
  • आज की ताजा खबर
  • हरियाणा न्यूज़
  • हरियाणा सरकार
  • भारत
  • स्वास्थ्य एवं जीवनशैली
  • खेल खिलाड़ी
  • राजनीति
  • सोशल-वायरल
  • कृषि
  • धर्म
  • अन्य
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

सिरसा में 30 करोड़ के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत, XEN सस्पेंड; ठेकेदार पर FIR के आदेश

Bhawana Vats
Last updated: November 23, 2026 12:43 pm
Bhawana Vats - Editor
Published: November 23, 2026
Share
SHARE
Yuva Haryana: हरियाणा के सिरसा में करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शहर की 26 स्वीकृत कॉलोनियों में हुए विकास कार्यों को लेकर तीन पार्षदों ने शिकायत की थी कि सरकारी रिकॉर्ड में जितना काम पूरा दिखाया गया है, मौके पर उतना काम नहीं हुआ। मामले की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकारी अभियंता (XEN) को निलंबित करने, संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (DMC) का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रविवार को सिरसा के पंचायत भवन में जिला जनसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 13 का मौके पर समाधान किया गया। शेष दो मामलों में जांच के निर्देश दिए गए।

Contents
तीन पार्षदों ने उठाया 30 करोड़ के कामों का मुद्दाजांच रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगीठेकेदार पर FIR, ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश15 शिकायतों में से 13 का मौके पर निपटारा

तीन पार्षदों ने उठाया 30 करोड़ के कामों का मुद्दा

नगर परिषद क्षेत्र की 26 स्वीकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों को लेकर वार्ड नंबर 20 के पार्षद संजीव रातुसरिया, वार्ड नंबर 12 के पार्षद दीपक बंसल और वार्ड नंबर 26 के पार्षद राजेंद्र जांगड़ा ने शिकायत दी थी। पार्षदों के अनुसार, वर्ष 2024 में इन कॉलोनियों में विकास कार्य करवाने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए थे।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि काम से संबंधित फाइलों में साइट प्लान उपलब्ध नहीं थे और माप पुस्तिका (Measurement Book) में दर्ज काम तथा मौके पर हुई प्रगति में अंतर था। पार्षदों ने कई टेंडरों के उदाहरण देकर बताया कि कागजों में बड़े क्षेत्र में काम पूरा दिखाया गया, जबकि वास्तविकता में काफी कम क्षेत्र में निर्माण हुआ।

हरियाणा मानवाधिकार आयोग में सचिव पद खाली

करीब 1.31 करोड़ रुपये के टेंडर के तहत लगभग 1.12 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में काम होना था, लेकिन मौके पर करीब 15 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में ही काम होने का आरोप लगाया गया। इसी तरह अन्य टेंडरों में भी दर्ज काम और वास्तविक निर्माण के बीच अंतर की शिकायत की गई।

जांच रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

मामले की जांच कर रहे कार्यकारी अभियंता ने बैठक में अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में काम की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारियों से वास्तविक स्थिति बताने को कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि शिकायत की जांच करने वाले अधिकारी अधूरी जानकारी के आधार पर रिपोर्ट क्यों पेश कर रहे हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संबंधित XEN को निलंबित करने के साथ जूनियर इंजीनियर (JE) और म्युनिसिपल इंजीनियर (ME) के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई, चार्जशीट और निलंबन से जुड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

हरियाणा-पंजाब में और बढ़ेगी ठंड

ठेकेदार पर FIR, ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, उसकी संपत्तियों की जांच करने और सरकारी काम में हुए नुकसान की भरपाई करवाने के निर्देश दिए। आरोपों की पुष्टि होने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा निगरानी में लापरवाही को लेकर DMC का एक महीने का वेतन काटने के आदेश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकारी विकास कार्यों में लापरवाही, भ्रष्टाचार और निर्माण की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों और ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

15 शिकायतों में से 13 का मौके पर निपटारा

बैठक में विकास कार्यों के अलावा आम लोगों की अन्य समस्याएं भी रखी गईं। कुल 15 शिकायतों में से 13 का मौके पर समाधान किया गया, जबकि दो मामलों में जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया।

हरियाणा में टीबी के 5 हजार AI एक्सरों की जांच

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों को गंभीरता से लें और विकास कार्य तय समयसीमा तथा निर्धारित गुणवत्ता के अनुसार पूरे कराएं। सिरसा में हुई इस कार्रवाई के बाद अब संबंधित विभागों की जांच और आगे की विभागीय कार्रवाई पर नजर रहेगी।

You Might Also Like

एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का जलवा, एक दिन में जीते 7 पदक
बिहार में किसकी बनेगी सरकार और किस पार्टी को कितनी सीटों का अनुमान ? देखिए Exit Poll Result
हरियाणा की अफसरशाही में बड़ा बदलाव, इन अधिकारियों पर क्यों गिरी गाज ?
हरियाणा में महिलाओं को 500 रुपये में LPG सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हरियाणा में विदेशी निवेश की तैयारी, स्कॉटलैंड पहुंचे CM सैनी
TAGGED:Contractor FIRCorruption AllegationsDevelopment WorksDMCGrievance CommitteeHaryana NewsjeMunicipal Council SirsaMunicipal EngineerNayab Singh SainiSirsa NewsXEN SuspendedXEN निलंबितठेकेदार के खिलाफ FIRनगर अभियंतानगर परिषद सिरसानायब सिंह सैनीभ्रष्टाचार के आरोपविकास कार्यशिकायत समितिसिरसा समाचारहरियाणा समाचारहरियाणा सरकार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a ReplyCancel reply

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Popular News
अन्य

हरियाणा के करनाल में दिल्ली-श्रीनगर बस पर पथराव, शीशे तोड़े

khushi Mukhija
khushi Mukhija
October 19, 2026
एशियन पैरा गेम्स में हरियाणा का जलवा, एक दिन में जीते 7 पदक
हरियाणा में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, ऑपरेशन के दौरान पूर्व सैनिक के पेट में छोड़ा कपड़ा
हरियाणा-पंजाब में महंगाई का असर, पंजाब आगे; हरियाणा के शहरों को राहत
इनेलो ने बिजली आयोग और निगमों पर उठाए बड़े सवाल, उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics
© Yuva Haryana. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?