आज की ताजा खबरहरियाणा न्यूज़

मनीषा मौत केस में नया अपडेट, CBI जांच में देरी के चलते अब पंचायत ने लिया ये बड़ा फैसला

Yuva Haryana : हरियाणा में भिवानी की मनीषा मौत केस में नया अपडेट सामने आया है। मनीषा की मौत की जांच को लेकर मंगलवार को पंचायत हुई। पंचायत ने सीबीआई पर जांच में देरी का आरोप लगाते हुए फैसला लिया कि अब गांव के लोग मिलकर सांकेतिक धरना देंगे।

तीन महीने बाद भी सीबीआई और पुलिस मनीषा के आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है, जिसके चलते परिजनों और ग्रामीणों में खासा रोष है।

पंचायत ने चेतावनी देते हुए कहा है कि सीबीआई जल्द जांच रिपोर्ट दें, नहीं तो 30 नवंबर को ग्रामीण एक दिन का उपवास रखकर विरोध जताएंगे और साथ ही आगामी रूप रेखा तैयार करेंगे। पंचायत में मांग उठाई गई कि सीबीआई ने जांच पूरी कर ली है तो मनीषा मामले की जांच परिजनों को सौंपे।

हरियाणा में सबसे अमीर IPS कौन ? इन अधिकारियों के पास इतनी संपत्ति, पढ़ें

भिवानी के लोहारू क्षेत्र के गांव ढाणी लक्ष्मण में हुई पंचायत में मनीषा के पिता ने हाथ जोड़कर सभी से बेटी को न्याय दिलाने की भावुक अपील की और कहा कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी बेटी के मौत के मामले को फिर से दबा न दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच तो कर रही है, लेकिन खुलासा होने में लंबा समय लग रहा है।

ग्रामीणों ने सीबीआई से जांच रिपोर्ट जल्द सौंपने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की उठाई।

भारत में हुआ AI समिट, हरियाणा के इन चार विभागों में एआई की शुरुआत करने पर जोर

इस दौरान पंचायत में इस बात पर भी जोर दिया गया कि मनीषा मौत मामले में हरियाणा सरकार सीबीआई को पत्र लिखकर जांच तेज करवाएं, ताकि बेटी की मौत की सच्चाई सबके सामने आ सके।

कब सुलझेगी शिक्षिका मनीषा की डेथ मिस्ट्री ?

  • मनीषा ढाणी लक्ष्मण की निवासी थी
  • प्ले स्कूल की शिक्षिका थी
  • 11 अगस्त को स्कूल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी
  • 12 अगस्त को गुमशुदगी का केस दर्ज
  • 13 अगस्त को सिंघानी गांव में नहर किनारे मिला शव
  • गले पर चोट के निशान देख परिवार वालों ने हत्या के आरोप लगाए
  • सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ, परिजनों ने शव लेने से इंकार किया
  • पीजीआई रोहतक में दोबारा पोस्टमार्टम हुआ, विसरा जांच करवाई गई
  • शरीर में जहरीला पदार्थ की बात सामने आई
  • परिजनों ने धरना दिया और एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच की मांग की
  • सरकार ने दोनों मांगे मानी
  • 21 अगस्त को अंतिम संस्कार हुआ
  • 3 सितंबर से सीबीआई की जांच जारी है

हरियाणा में मौसम का बदलता रुख, कभी कोहरा तो कभी तेज धूप

First published on: November 12, 2025 05:23 PM

yuvaharyana.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए Yuva Haryana App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from Yuva Haryana

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading