हरियाणा में बनेंगे नए पंचायत भवन, इन गांवों को मिलेगी सौगात, देखिए लिस्ट

Yuva Haryana : हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी कामकाज को गति देने के लिए सरकार जोर दे रही है। इसके तहत अब हरियाणा के पांच जिलों की 33 ग्राम पंचायतों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। यहां नए पंचायत भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है।
एक प्रमुख अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग ने नए पंचायत भवन बनाने के लिए मंजूरी देते हुए पंचायतों को 3.30 करोड़ रुपए जारी किए है।
विभाग की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन के निर्माण में करीब 20 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। यह निर्माण कार्य पुनर्गठित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत वर्ष 2025-26 के लिए किया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 6.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
राज्य सरकार का टारगेट है कि छह माह में इन सभी पंचायत भवनों का निर्माण पूरा कर लिया जाए और पंचायतें अपने स्तर पर इनका निर्माण करेगी। ऐसे में शेष राशि का भुगतान भी निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर बाद में जारी होगा।
इन भवनों के बनने से ग्रामीणों का कामकाज सुगम होगा और लोगों को एक ही स्थान पर सुविधाएं मिलेंगी। यह नए भवन ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की बैठकों में, सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने में मदद करेंगे।
आपको बता दें कि भिवानी, दादरी, नूंह, पलवल और रेवाड़ी जिले में ये 33 नए पंचायत भवन बनेंगे।
इन गांवों में बनेंगे नए पंचायत भवन
- भिवानी – खारखड़ी, उल्लाऊउद्दीनपुर, चेहर खुर्द, ढिगावा शामियान, बसीरवास
- दादरी – नांधा, चांदवास, काकरोली हुकमी, भांडवा, जेवली, रेहरोड़ी, ढोका हरिया
- नूंह – सिंगार, बिसरू, अकेरा, अडबर, बिछोरा, सालंबा, नवलगढ़, लुहंगा कलां, हाजीपुर
- पलवल – रंसिका, माथेपुर, गोहपुर, चिल्ली, मालोखेड़ा, अली ब्राह्मण, भूड़पुर, बुराका, जैनपुर, जनाचोली
- रेवाड़ी – लुखी और भाकली-2
First published on: November 06, 2025 05:15 PM